Back
Next Story
Newszop

सपने में दिखाई दे ये चीज़ें तो समझ लेना कुछ बड़ा होने वाला है

Send Push

आपके साथ जीवन में घटित होने वाली घटना का संबंध किसी ना किसी कार्य से अवश्य जुड़ा होता है। यह ठीक उसी प्रकार से है जैसे आप सपने में किसी चीज को देखकर उसके होने का अहसास करते है। सपने दो तरह के होते है अच्छे और बुरे। लेकिन आपको पता नहीं होता है कि सपने अच्छे है या बुरे। आपको यह जानना आवश्यक है कि आपने जो सपने में देखा है उसका आपके जीवन पर क्या असर होने वाला है। कुछ सपनों के बारे में आपको यहा बताएंगे…..

1. अगर आप सपने में भैसा दिख जाए तो मतलब आपके किसी अपने की मृत्यु होने वाली है। भैंसे को यमराज का वाहन माना जाता है। यमराज अपने दूतों के साथ भैंसे पर सवार होकर आते हैं।

2. अगर आप बीमार है और किसी को ऊंचे स्थान से कूदते हुए देखते है तो आप समझ लीजिए कि आप किसी बड़ी बीमारी के शिकार होने वाले हैं।

3. यदि सपने में कुछ उड़ता हुआ देखें तो समझ लीजिए की आप बहुत जल्द अपनी सारी चिंताओं से मुक्त होने वाले हैं।

4. अगर आपको सपने में दुल्हन के लिबास में कोई नाचते हुए दिखे तो वह कोई शुभ नहीं बल्कि अशुभ संकेत है। ऐसे सपने देखने वाले किसी अपने के हाथों चोटिल होते है।

5. अगर आप सपने में किसी भिखारी, राजा, देवता, दोस्त को देखने का मतलब है कि आपके शरीर में अगर कोई बीमारी या पीड़ा है तो वह खत्म होने वाली है। आप कुछ दिनों में पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।

The post सपने में दिखाई दे ये चीज़ें तो समझ लेना कुछ बड़ा होने वाला है first appeared on The Lucknow Tribune.

Loving Newspoint? Download the app now