नई दिल्ली, 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट की जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पायल सिंघल ने महिला से रेप के मामले में अभिनेता आशीष कपूर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर की पुलिस हिरासत पूरी होने के एक दिन पहले ही शनिवार काे कोर्ट में पेश किया। आशीष को 2 सितंबर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था। तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर को आशीष कपूर को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था। आशीष की पुलिस हिरासत 7 सितंबर को खत्म हो रही थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने आज ही उसे कोर्ट में पेश कर दिया।
आशीष कपूर के खिलाफ दिल्ली की एक महिला ने शिकायत की थी कि उसके साथ रेप और गैंगरेप किया गया था। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आशीष कपूर और कुछ अन्य आरोपितों के खिलाफ 11 अगस्त को एफआईआर दर्ज किया था। महिला की शिकायत के मुताबिक महिला को आशीष कपूर के पड़ोस में आयोजित एक पार्टी में आमंत्रित किया था। पार्टी में महिला ने जो पेय पदार्थ लिया था उससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी के बाद उसे घसीटकर एक वाशरुम में ले जाया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस के मुताबिक महिला ने पहले गैंगरेप का आरोप लगाया था और बाद में अपना बयान बदल दिया और केवल आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगाया। महिला की शिकायत के बाद आशीष कपूर के पुणे से गिरफ्तार किया गया।
(Udaipur Kiran) /संजय
—————
(Udaipur Kiran) / अमरेश द्विवेदी
You may also like
iPhone EMI पर लेना आसान है , पर क्रेडिट स्कोर के लिए हो सकता है यह बड़ा खतरा
धन की कमी और कर्ज से मुक्ति चाहिए` तो इस अंग पर बांधें काला धागा चमत्कारी असर खुद देखेंगे
कमर दर्द से आराम के लिए महिला ने अपनाया देसी नुस्खा, पेट दर्द बढ़ा तो पहुंची अस्पताल, खुला हैरान करने वाला राज
बिहार चुनाव में करीब 8.5 लाख चुनाव अधिकारी तैनात
मुख्यमंत्री नहीं चाहते ओबीसी समुदाय को मिले आरक्षण : उमंग सिंघार