रांची, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड के 24 में से 21 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है । इनमें जिन तीन जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है उनमें गोड्डा, पाकुड़ और देवघर शामिल है।
गोड्डा में 12, पाकुड़ 16 और देवघर में 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। वहीं राज्य के शेष जिलों में इस बार अच्छी बारिश हुई है।
मौसम विभाग का यह आंकड़ा एक जून से 23 जुलाई तक का है।
उल्लेखनीय है कि इस दौरान राज्य भर में 414.9 के मुकाबले 644.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य बारिश से 55 प्रतिशत अधिक है।
राज्य में इस बार सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में सामान्य से 134 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज हुई है। इसके बाद सरायकेला खरसावां में 113 मिमी और राजधानी रांची में रांची में सामान्य से 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में 38.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।
वहीं बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में मौसम साफ रहा लेकिन फिर बादल छा गए।
बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, जमशेदपुर में 34, डालटेनगंज में 31.8, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
कहते रह गए केएल राहुल, रविंद्र जडेजा ने नहीं मानी बात, दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा!
तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे बडा बांध... चीन ने चली चाल, भारत दिखाए चतुराई
बेंगलुरु भगदड़ केस में बढ़ेगी RCB की मुश्किलें, कर्नाटक सरकार ने इस रिपोर्ट के आधार पर शुरू की कानूनी कार्रवाई
मॉर्निंग की ताजा खबर, 25 जुलाई: एशिया के 2 देशों में जंग! क्रिकेटर पर रेप केस, एयर इंडिया ने फिर तोड़े नियम... पढ़ें अपडेट्स
हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद में 20 दिन में 99 संदिग्ध पकड़े, 43 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान