नई दिल्ली, 08 जुलाई (Udaipur Kiran) । उज्बेकिस्तान के समरकंद में 3 से 16 सितंबर तक होने वाले चौथे फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के लिए इस बार इनामी राशि में बड़ा बदलाव हुआ है। पुरुष (ओपन) वर्ग में इनामी राशि को 4.6 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 38 करोड़ रुपये) से बढ़ाकर 6.25 लाख डॉलर (लगभग 52 करोड़ रुपये) कर दिया गया है। महिला वर्ग की इनामी राशि को 1.4 लाख डॉलर (11.6 करोड़ रुपये) से बढ़ाकर 2.3 लाख डॉलर (19 करोड़ रुपये) कर दिया गया है।
ओपन वर्ग में 116 खिलाड़ी, जिनमें 101 रेटिंग के आधार पर चयनित
पुरुष वर्ग में कुल 116 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें से 101 खिलाड़ी अपनी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग के आधार पर सीधे चुने गए हैं। इस बार प्रतियोगिता में कई युवा सितारे भी हिस्सा ले रहे हैं, जो पहले से ही दुनिया के शीर्ष 20 खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इनमें हांस नीमन (22 वर्ष), विंसेंट कीमर (20 वर्ष), जावोखिर सिंदारोव (19 वर्ष), निहाल सरीन (20 वर्ष) और अवांडर लियांग (22 वर्ष) शामिल हैं।
पूर्व दावेदार भी मैदान मेंपूर्व विश्व खिताब दावेदार बोरिस गेलफैंड और महिला विश्व खिताबी फाइनलिस्ट अलेक्ज़ांद्रा गोऱयाचकिना को फिडे ने विशेष आमंत्रण देकर ओपन वर्ग में शामिल किया है।
महिला वर्ग की स्थिति
महिला ग्रैंड स्विस प्रतियोगिता में कुल 44 खिलाड़ी रेटिंग के आधार पर चुनी गई हैं। इनके अलावा 4 खिलाड़ी महाद्वीपीय प्रतिनिधित्व से, 4 फिडे वाइल्डकार्ड से और 4 स्थानीय आयोजकों की ओर से नामांकित होंगी।
शीर्ष वरीयता और दावेदार
महिला वर्ग में पूर्व विश्व विजेता तान झोंगयी को शीर्ष वरीय खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है। उनके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनुभवी खिलाड़ी कोनेरु हम्पी (भारत), अन्ना मुझिचुक (यूक्रेन) और कैटेरीना लग्नो (रूस) होंगी।
खिताब बचाने उतरेंगी आर.वैशाली
भारत की आर. वैशाली, जो पिछले संस्करण में महिला ग्रैंड स्विस की विजेता रही। इस बार अपने खिताब की रक्षा के लिए एक बार फिर मैदान में उतरेंगी। उनकी मौजूदगी से भारत की उम्मीदें महिला वर्ग में और मज़बूत मानी जा रही हैं।
—————
(Udaipur Kiran) दुबे
You may also like
आज का कार्टून: इंटरनेशनल पार्टी
9.50 लाख होने पर मिलेगा कनाडा का PR, सरकार ने बढ़ाई परमानेंट रेजिडेंसी के लिए सेविंग्स की लिमिट
कागज की नाव बनाकर पानी में बहाने लगे शिवराज सिंह, उल्टी बही तो देखकर हो गए दंग, यहां का रहस्य जान हुए हैरान
टेक्सस में बाढ़ से कम से कम 107 लोगों की मौत, दर्जनों लोग अब भी लापता
अपर प्रशासक ने भवन निर्माण रोकने और सील करने का दिया आदेश