पटना, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । बिहार की ऐतिहासिक धरती राजगीर में 29 अगस्त यानी शुक्रवार से पुरुष एशिया हॉकी कप 2025 की शुरुआत हो रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का शुभारम्भ हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित हो रहा है, जिसे ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। टूर्नामेंट का समापन 7 सितंबर को होगा।
एशिया की शीर्ष आठ टीमें ले रही भाग
यह एशिया कप का 12वां संस्करण है, जिसमें एशिया की शीर्ष आठ टीमें भारत, जापान, चीन, कज़ाकिस्तान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे भाग ले रही हैं। सभी 8 टीमें पहले ही राजगीर पहुंच चुकी हैं। सुरक्षा और आवास की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मेज़बान भारतीय टीम के खिलाड़ी राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में ठहरे हैं।
राजगीर में पहली बार आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास है, क्योंकि यह 2026 अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफायर के रूप में कार्य करेगा। ऐसे में हर मुकाबला बेहद निर्णायक और रोमांचक रहने की उम्मीद है।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवींद्रन शंकरन ने बताया कि यह पहली बार है जब पुरुष एशिया हॉकी कप बिहार के राजगीर में हो रहा है। कुल आठ टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।
अब तक हुए 11 संस्करणों में दक्षिण कोरिया सबसे सफल टीम रही है, जिसने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में कुल 5 बार खिताब अपने नाम किया है। इस बार का मेज़बान भारत ने 2003, 2007 और 2017 में यह खिताब जीता है, जबकि पाकिस्तान 1982, 1985 और 1989 में यानी तीन बार विजेता रहा है।
हॉकी इंडिया ने दर्शकों के लिए एक विशेष घोषणा की है। वह यह कि राजगीर में होने वाले सभी मैचों में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक हॉकी प्रेमियों को स्टेडियम तक लाना और खेल को जन-जन तक पहुंचाना है।
—————
(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी
You may also like
सरकारी डिफेंस कंपनी BEL के हाथ लगा ₹644 करोड़ का ऑर्डर; मंगलवार को शेयर में बढ़ेगी चमक
प्राइवेट` पार्ट की नस काट कर पति को किया बेहोश फिर पत्नी ने अंजाम दिया ऐसा शर्मनाक कांड जो सोच से परे है
इस` रहस्यमयी जनजाति की महिलाएं 90 की उम्र में भी हो जाती हैं गर्भवती 150 साल तक जीती हैं और दिखती हैं सिर्फ 20 की
अमीर और खूबसूरत लड़की की सच्चे प्यार की तलाश
बवासीर` जैसी पीड़ादायक समस्या का आयुर्वेदिक इलाजएक बार पोस्ट को ज़रूर पढ़ें और शेयर करना ना भूले