रांची, 12 अप्रैल . पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए. वहीं मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान घायल भी हुआ है. दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था, लेकिन राज अस्पातल में इलाज के क्रम में सुनील धान शहीद हो गए.
झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार, शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान नक्सलियों के जरिये पहले से जमीन के नीचे लगा कर रखे गए आईईडी में ब्लास्ट किया गया. इस हमले में कोबरा 203 बटालियन के हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान घायल हो गए. दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया. लेकिन इलाज के क्रम में घायल सुनील धान ने दम तोड़ दिया. घटना छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र की सीमा से सटे जंगल में हुई. जब कोबरा 203 बटालियन और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत गश्त पर थी.
झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान ब्लास्ट में वीरगति को प्राप्त हुए हैं. सुनील झारखंड के खूंटी जिला के रहने वाले थे.
जानकारी के अनुसार नक्सलियों की ओर से दो बार आईईडी ब्लास्ट किया गया, ब्लास्ट में ही सुनील को गंभीर चोट लगी थी.
ब्लास्ट के बाद नक्सलियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग भी की गई है, जिसका सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है. इलाके में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों की ओर से अभी भी अभियान जारी है.
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहारा, चंदन लोहारा, अमित हांसदा उर्फ अपाटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील हैं. इसके मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203, 209 की संयुक्त ऑपरेशन टीम गठित की गई है. उन्होंने बताया कि झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की 26, 60 , 134 , 174, 193, 197 बटालियन की एक टीम गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में हुए आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल हुए हैं. उन्हें हेलीकाप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है.
उल्लेखनीय है कि चाईबासा में एक महीने के भीतर नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो चुके हैं. 22 मार्च 2025 को चाईबासा में ही नक्सलियों से लोहा लेते हुए सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील मंडल वीरगति को प्राप्त हुए थे.
—————
/ विकाश कुमार पांडे
You may also like
दर्द से तड़पा दर्शक... Nicholas Pooran के महाभयंकर छक्के से फूटा गया फैनबॉय का सिर; देखें VIDEO
हिमाचल प्रदेश: चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पलटी पर्यटक बस, 31 यात्री घायल
आईपीएल के इतिहास में केकेआर-पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए हैं सबसे बड़े रन चेज
'98 पे सिंगल और फिर 99 पे सिंगल, इतनी मैच्योरिटी हज़म नहीं हो रही' युवी ने ले लिए अभिषेक के मज़े
CM रेखा गुप्ता ने कट्टर सनातनी होते हुए भी पहले नियम को दिया सम्मान, सड़क से गायों को हटवाया, हाथ जोड़ कर दिखाई विनम्रता..