उदयपुर, 13 जुलाई (Udaipur Kiran) । हिमालय परिवार की ओर से सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रियों का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह रविवार को हिरण मगरी सेक्टर 5 स्थित घूमर गार्डन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के देवस्थान, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत रहे। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, समाजसेवी गजपालसिंह आदि भी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर समारोह का आगाज किया गया। हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री, पार्षद अरविंद जारौली ने शब्दों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया तथा यात्रा की शुरुआत से लगाकर 29वीं यात्रा का वर्णन संक्षिप्त में किया। उन्होंने दूसरे प्रदेशों में की तर्ज पर राजस्थान में भी यात्रा को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता व सुविधाओं के लिए आग्रह किया।
समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री कुमावत ने हिमालय परिवार की इस अनोखी यात्रा को राष्ट्रहित का बताते हुए सिंधु नदी के उद्गम एवं इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा की यात्राएं तो बहुत होती है लेकिन सिंधु दर्शन यात्रा अपने आप में एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखती। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर एवं लेह लद्दाख के विकास के प्रयासों को इंगित करते हुए यह यात्रा और महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसी यात्राओं के प्रयासों के लिए हिमालय परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने राजस्थान सरकार द्वारा किए गए विभिन्न यात्राओं एवं पूर्व की सुविधाओ एवं वर्तमान सुविधाओ की तुलना कर माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। साथ ही हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री के आग्रह पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रारंभिक दौर में बहुत कम यात्रियों द्वारा की जाती थी, लेकिन अब इसमें विभिन्न वर्गों के द्वारा भाग लेकर संख्या में उत्तरोतर वृद्धि हुई। निश्चय ही इसकी संख्या में और वृद्धि होगी। कार्यक्रम में 29वी यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का सम्मान किया।
समारोह को शहर विधायक ताराचंद जैन, समाजसेवी गजपाल सिंह, कार्यक्रम संयोजक दिनेश माली एवं कार्यक्रम अध्यक्ष हेमेंद्र श्रीमाली ने भी संबोधित किया। सभी यात्रियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन हिमालय परिवार के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. सुशील निंबार्क ने किया। समारोह में सिंधु दर्शन यात्रा की स्मृतियों को संजोए एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार जिला अध्यक्ष अशोक सारस्वत ने व्यक्त किया। इस अवसर हेमलता जारोली, मणिबेन पटेल, ललिता सुथार, राणा प्रताप मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, मंडल मंत्री अशोक आमेटा, पूर्व पार्षद भारत जोशी, अशीष कोठारी, मुकेश शर्मा, अम्बालाल मेनारिया, सोहन मेहता, देवेंद्र छाजेड़, रमेश पुरोहित एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मेनारिया समाज ने किया स्वागत
केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के उदयपुर आगमन पर मेनारिया समाज ने उनका स्वागत किया। समाज के ललित मेनारिया, राम लाल, भंवर लाल, देवकिशन, अंबालाल, भगवती लाल, परसराम आदि ने मंत्री कुमावत से भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
—————
(Udaipur Kiran) / अखिल
You may also like
महाराष्ट्र में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़: बिना डिग्री के चला रहा था क्लिनिक
राजस्थान में लव जिहाद का नया मामला: हिंदू लड़कियों की मुस्लिम युवकों से शादी की इच्छा
फिरोजाबाद में पत्नी ने भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या की
मध्यप्रदेश में शादी के दो फेरे के बाद रिश्ता हुआ खत्म
उदयपुर में रेव पार्टी और वेश्यावृत्ति के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई