रांची, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । पुंदाग में मंगलवार को सदगुरू कृपा अपना घर आश्रम में मंगलवार को परमहंस डॉ संत शिरोमणि स्वामी सदानंद महाराज का पावन आगमन हुआ।
इस अवसर पर गुरु सदानंद महाराज ने अपना 81वां जन्मोत्सव भी आश्रम में रह रहे दिव्यांगों और निराश्रितों के बीच मनाया। साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में ट्रस्ट की ओर से 50 और अतिरिक्त बेड की व्यवस्था दिव्यांगों के लिए करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम मानव सेवा का मंदिर है। समाज के उपेक्षित वर्ग की सेवा ही सच्चे धर्म का मार्ग है, और युवाओं को इस सेवा से जुड़कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।
मौके पर उन्होंने आश्रम में निवास कर रहे दिव्यांग, निराश्रित एवं दीनबंधुओं से आत्मीय भेंट कर उनकी दिनचर्या, देखभाल एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आश्रम की स्वच्छता, सेवा भावना और समर्पण को देखकर उन्होंने इसे ईश्वर के साक्षात दर्शन की संज्ञा दी।
कार्यक्रम में आश्रम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने भी विचार साझा किए। सर्राफ ने कहा कि सत्य, प्रेम और सेवा के मूल मंत्र पर चलने वाला यह आश्रम अब एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता को गले लगाने का एक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आश्रम में 37 दिव्यांग और निराश्रितों की सेवा की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
ओडिशा : भृगु बक्सीपात्रा ने महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ बढ़ते अपराध पर राज्य सरकार की आलोचना की
राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक कैसे एनएसएफ, खिलाड़ियों और भारत की ओलंपिक महत्वाकांक्षाओं के लिए अहम है ?
यूपी : उच्च शिक्षा में डिजिटल युग की दस्तक, राज्यपाल की अध्यक्षता में 38 एएमयू पर हस्ताक्षर
मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला स्वागत योग्य : सैयद काब रशीदी
पाकिस्तान ने बलूचों के खौफ के आगे घुटने टेके, पंजाब से बलूचिस्तान तक रात में यात्रा पर प्रतिबंध लगाया