-जारांगे पाटिल ने कहा – सोमवार से पानी भी नहीं लेंगे
मुंबई, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुंबई पुलिस ने रविवार को मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे कार्यकर्ता मनोज जारांगे -पाटिल की हड़ताल की अनुमति एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है। उधर आजाद मैदान पर भूख हड़ताल कर रहे मनोज जारांगे पाटिल ने आज घोषणा की कि वह सोमवार से हड़ताल के दौरान में पानी भी नहीं लेंगे। जारांगे पाटिल ने आज फिर दोहराया कि उनका आंदोलन उनकी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा ।
मनोज जारांगे पाटिल शुक्रवार से मुंबई के आजाद मैदान में मराठा आरक्षण के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे हैं। आज उनकी हड़ताल की अनुमति समाप्त हो गई थी, जिसे मुंबई पुलिस ने एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। मनोज जारांगे के स्वास्थ्य की जांच आज की और उनका बीपी और सूगर नार्मल पाया गया। इसके बाद मनोज जारांगे पाटिल ने कहा कि सरकार उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है, इसलिए वे सोमवार से पानी नहीं लेंगे । उन्होंने कार्यकर्ताओं को आंदोलन के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है।
उधर मनोज जारांगे के आंदोलन को देखते हुए आजाद मैदान में पुलिस सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया है और 1,500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता का हवाला देते हुए लगभग 11,000 वाहनों पर 50,000 से 60,000 प्रदर्शनकारी मुंबई में दाखिल हो चुके हैं, और कई अभी भी शहर भर में तैनात हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
You may also like
4 सितंबर 2025: वृश्चिक वालों की किस्मत चमकेगी या होगी हानि? पढ़ें पूरा राशिफल!
जीएसटी काउंसिल ने इन प्रोडक्ट पर सबसे अधिक 40% टैक्स लगाने को मंज़ूरी दी, लक्ज़री गाड़ी खरीदना मुश्किल
जीएसटी में बदलाव के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री का जताया आभार : एस जयशंकर
रायबरेली में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला, युवक पर केस दर्ज
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद कुकिंग ऑयल