रांची, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड में वर्ष-2025-26 के लिए सेना भर्ती रैली संभावित 22 अगस्त से 04 सितंबर तक रांची के खेलगांव में होगा। इस आयोजन को लेकर उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में बैठक हुई।
बैठक के दौरान खेलगांव रांची में 22 अगस्त से 04 सितंबर तक होने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर कर्नल विकास भोला ने उपायुक्त रांची से विशेष रूप से कहा कि रांची जिला के युवाओं को सेना में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना हमारा लक्ष्य है। रांची जिला के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती होकर अपना भविष्य बनाएं। ये हमारी प्राथमिकता है।
कर्नल विकास ने कहा कि रैली के दौरान जो युवा इस रैली में भाग लेंगे, उन्हें मौलिक सुविधा एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं रैली स्थल पर कराने को कहा गया है। रैली के दौरान विधि व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, रैली ग्राउंड में भर्ती स्थल की चौतरफा सुरक्षा, रैली स्थल निर्धारित विश्राम क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मेडिकल कवर, रैली स्थल पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम संभावित रैली के सभी दिनों में सुबह चार बजे से उपलब्ध कराने को कहा गया। इस पर उपायुक्त ने कहा कि सारी व्यवस्थाएं जो भी जिला प्रशासन की तरफ से संभव होगा, वह उपलब्ध करा दी जाएंगी।
उपायुक्त ने कहा कि सभी सेना में शामिल होने वालें उम्मीदवारों का शोषण करने वाले दलालों से सावधान रहें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से विशेष रूप से कहा कि सेना भर्ती पूरे पारदर्शी तरीके से होती है। इसमें जो कोई भी भर्ती प्रक्रिया की सभी अर्हता पूरी नही करता। उनकी भर्ती किसी भी हालत में नही हो सकती है। इसलिए आप सभी उम्मीदवार दलालों से दूर रहेंगे, उनके किसी भी झांसे में आने की आवश्यकता नहीं है।
इन पदों में भर्ती के लिए होगी रैली-
(ग्रुप ए) अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
(ग्रुप बी) अग्निवीर (तकनीकी)
(ग्रुप सी) अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर) तकनीकी)
(ग्रुप डी) अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास
(ग्रुप ई) अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास
सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना के अनुसार रैली के लिए आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।
खेलगांव में भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर तक संभावित। सभी उम्मीदवारों को अधिसूचना के अनुसार रैली के लिए आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे, अन्यथा उन्हें भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल ऑनलाइन चरित्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र ही स्वीकार किए जाएंगे। रैली प्रवेश पत्र को बारिश से सुरक्षित रखें। सभी अभ्यर्थियों को एंड्रॉयड फोन लाना अनिवार्य है।
बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर अजीत कुमार,अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, डायरेक्टर रिक्रूटिंग कर्नल विकास भोला एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
बोइंग विमान : तकनीकी चमत्कार से विवादों की उड़ान तक
रोजर फेडरर एक खिलाड़ी और इंसान के तौर पर प्रेरणादायी : नीरज चोपड़ा
विदेशी सेबों ने बिगाड़ा उत्तराखंड के सेब का स्वाद, मौसम की मार से भी किसान परेशान
तुहिन सिन्हा का तंज, क्या कांग्रेस ड्रग तस्करी के जरिए अपनी फंडिंग कर रही है?
एक चम्मच कपूर का तेल, जो आपकी सेहत से जुड़े कई रोगों को देगा अलविदा, पढ़ें खास तरीके और लाभˈ