धर्मशाला, 17 अप्रैल . उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली बैठकों में वार्ड के सभी नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी. वीरवार को शाहपुर विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि समीक्षा बैठकों के लिए प्रत्येक वार्ड में प्रातः सात से नौ बजे तक का समय निर्धारित किया जाएगा ताकि सभी लोग इसमें भाग ले सकें.
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि लोगों की समस्याओं का उनके घर द्वार पर जाकर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ताकि शाहपुर विस क्षेत्र को एक आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके. उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात दी है.
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर अस्पताल में शीघ्र ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सिविल हॉस्पिटल शाहपुर में मरीजों की सुविधा के लिए ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू कर दी गयी है. हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती भी करवा दी गयी है. कुछ समय बाद सिविल अस्पताल शाहपुर का नया भवन बन कर तैयार हो जाएगा. इससे शाहपुर ही नही बल्कि लगते ज्वाली, सिहुंता एवं अन्य विधानसभा क्षेत्रों की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी.
शाहपुर निवासी जगरूप नाग और उनकी धर्मपत्नी ने शाहपुर अस्पताल को दो व्हीलचेयर विधायक शाहपुर के माध्यम बीएमओ शाहपुर कविता ठाकुर को भेंट की वहीं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपनी ओर से अस्पताल को चार नेबुलाइजर मशीनें भेंट की इससे पहले भी उपमुख्य सचेतक डेंटल चेयर , शीतल पेयजल कूलर, हीटर व आक्सीनेटर अस्पताल को भेंट कर चुके हैं. वहीं विधायक केवल सिंह पठानिया से प्रेरित होकर दरगेला निवासी देवराज जम्बाल डिस्टिल्ड वाटर प्लांट व एक इलेक्ट्रोकोटरी मशीन (आपरेशन के दौरान टांका लगाने की मशीन) अस्पताल को भेंट कर चुके हैं.
/ सतिंदर धलारिया
You may also like
राजस्थान: MBBS-BDS अधिकारियों के लिए '62' वाला गुड न्यूज, लेकिन इनके लिए हैं 'बुरी खबर'; जानें
सिंथनटॉप पर बर्फबारी के बाद आज और कल एनएच 244 वाहनों की आवाजाही के लिए रहेगा बंद
जन्मदिन पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों को पिकअप ने रौंदा, दो की मौत
MS Dhoni: क्रिकेटर धोनी फिल्मों में करेंगे डेब्यू! करण जौहर के नए प्रोजेक्ट में बने 'लवर बॉय'
गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के बाद क्यों किया जाता है पिंडदान? जानिए 13 दिनों की आत्मिक यात्रा का रहस्य