रांची, 1 जून . झारखंड के विभिन्न जिलों में छह जून तक बारिश होने की संभावना है.
विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है जो पूर्वी विदर्भ तक समुद्र से 0.9 किमी ऊपर बनी है.
विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अलग-हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही तापमान में भी वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की गई है.
इधर, पिछले तीन-चार दिनों में राज्य में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और उमस भी बढ़ा है.
राजधानी रांची में तापमान जो पिछले चार-पांच दिनों पूर्व 30 डिग्री था यह बढ़कर 34 डिग्री को पार कर गया. वहीं पलामू में तापमान फिर से 37 डिग्री के पार चल गया है.
रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जमशेदपुर में 36.5, डालटेनगंज में 37.8, बोकारो में 34.1 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
हनुमान जी के ये 12 चमत्कारी नाम दिलाएंगे सभी कष्टों से मुक्ति, बनते चले जाएंगे सभी बिगड़े काम
राजस्थान में शिक्षकों की बंपर भर्ती की तैयारी, 2027 तक खाली पद भरने का बनाया लक्ष्य
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण होंगे उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी
आज का मीन राशिफल 3 जून 2025 : मेहनत अधिक लेकिन लाभ के लिए संयम से काम लेना होगा
अंतरिक्ष में मिले रहस्यमयी ऑब्जेक्ट की खोज से वैज्ञानिक हैरान