बाराबंकी, 6 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . शरद पूर्णिमा एवं महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ महादेवा पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से भगवान शिव का पूजन अर्चन व जलाभिषेक कर मानव कल्याण की कामना की.
Monday को विजय प्रताप ने शिव की नगरी लोधेश्वर पहुंचकर भूत भावन भोलेनाथ के दरबार में विधि विधान से वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन अर्चन व जलाभिषेक किया. अर्चक अखिल तिवारी ने विधि विधान मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक कराया. कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री इंद्रेश जिला मंत्री राहुल कुमार जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा जिला सह सेवा प्रमुख विनय मिश्रा गोलू त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी
You may also like
कौन हैं भारत की वो महिला क्रिकेटर, जिन्हें मिला विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर वाला सम्मान
दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियाई को हिरासत में लिया, निर्वासन प्रक्रिया शुरू
झारखंड में तीन कफ सिरप पर लगा प्रतिबंध, बच्चों की मौत के बाद सरकार सतर्क
'छह और ग्यारह, एनडीए नौ दो ग्यारह' बिहार चुनाव की घोषणा के बाद लालू प्रसाद यादव ने कसा तंज
ताजमहल का वो दरवाजा जिसे खोलने से` सरकार भी डरती है, क्लिक करके जाने पूरी खबर