रांची, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य भर में बारिश रुकने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश कम होने के बाद विभिन्न जिलों में कृषि कार्यों में भी तेजी आई है। झारखंड में अब तक लगभग 80 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है। वहीं सब्जियों की खेती और खेतों में लगे सब्जियों की निराई-गुड़ाई में किसान जुट गए हैं।
बारिश रुकने से विभिन्न गली मुहल्ले में जमा पानी भी अब धीरे-धीरे सूखने लगा है। इसके अलावा लबालब भरे नदी, नाले और डैम में भी जल स्तर सामान्य होने लगा है।
वहीं अगले कुछ दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले में 61.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।
सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दिन में हल्की गर्मी और उमस का भी एहसास हुआ।
रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, जमशेदपुर में 34.7 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.2, बोकारो में 30.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
जम्मू कश्मीर: बारामूला में 12000 से ज्यादा लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल पर 13 अगस्त को दिल्ली की यातायात व्यवस्था में बदलाव
पाकिस्तान-चीन रक्षा संबंध: दक्षिण एशिया में बदलता सैन्य संतुलन और बढ़ते सुरक्षा खतरे
मुंबई में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, 5 को भेजा बाल सुधार गृह
उत्तराखंड में 118 बॉन्ड धारक डॉक्टर 'गायब', नोटिस जारी