Top News
Next Story
Newszop

BYD eMAX 7 MPV की बुकिंग हुई शुरू, सिर्फ 51,000 रुपये में कर सकते है प्री-बुक, पहले हजार ग्राहकों के लिए है खास ऑफ़र

Send Push

कार न्यूज़ डेस्क - चीनी कार निर्माता कंपनी BYD भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार लाइनअप का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में BYD इंडिया 8 अक्टूबर को अपनी नई BYD eMAX 7 MPV लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने 21 सितंबर से इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इस नेक्स्ट जनरेशन इलेक्ट्रिक MPV को एडवांस तकनीक से बनाया गया है।

BYD eMAX 7 बुकिंग डिटेल्स: इस नई 7-सीटर MPV को प्री-बुक करने के लिए ग्राहकों को 51,000 रुपये की टोकन राशि जमा करनी होगी। ग्राहक देशभर में BYD के अधिकृत आउटलेट्स के जरिए अपने वाहन की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप BYD इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। नई BYD eMAX 7 एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है। भारत में इसे इसके पुराने मॉडल BYD e6 के मुकाबले कई अहम अपग्रेड के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस आने वाली नई MPV की बुकिंग पर ऑफर्स की भी घोषणा की है। आइए जानते हैं इसके बारे में और जानकारी।

BYD eMAX 7 Booking Offer: भारत की प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV BYD e6 की सफलता और इसके अपडेटेड वर्जन BYD eMAX 7 की लॉन्चिंग का जश्न मनाने के लिए BYD इंडिया ने बड़ी खुशखबरी दी है। कंपनी ने अपकमिंग BYD eMAX 7 की बुकिंग पर खास लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है। ऑफर की घोषणा करते हुए कंपनी ने कहा है कि जो पहले 1000 ग्राहक 8 अक्टूबर 2024 तक BYD eMAX 7 बुक करेंगे, उन्हें कंपनी 51,000 रुपये का लाभ और डिलीवरी पर 7 kW, 3 kW का चार्जर मुफ्त देगी। ध्यान रहे कि यह लिमिटेड टाइम ऑफर सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए है जो 8 अक्टूबर 2024 तक गाड़ी बुक कर लेंगे और 25 मार्च 2025 या उससे पहले डिलीवरी ले लेंगे।

BYD eMAX 7 की खूबियां: इस MPV को 6 और 7 सीटर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह अपने पुराने मॉडल BYD e6 से ज्यादा रेंज देगी। रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक चल सकती है। इसे दो बैटरी पैक 55.4 kWh और 71.8 kWh के साथ पेश किया जा सकता है। BYD eMAX 7 इलेक्ट्रिक MPV कार में कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसमें बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, 12.8 इंच की टिल्टिंग टच स्क्रीन और वायरलेस चार्जर समेत कई एडवांस फीचर्स होंगे। भारत में BYD eMAX 7 टोयोटा इनोवा को कड़ी टक्कर देगी।

Loving Newspoint? Download the app now