इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 81 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान कम से कम 64 लोगों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है।
खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि लगभग 2,500 पुलिस और सैनिकों ने मंगलवार को रियो डी जेनेरियो में एक मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस और तस्कर गिरोह के सदस्यों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम 64 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी कि इस अभियान में 2,500 से ज्यादा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। अभियान की योजना की एक साल से भी अधिक समय से बनाई जा रही थी। अभियान जारी रहने पर हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
PC: X
 अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
 - 'कांतारा : चैप्टर 1' की सफलता पर ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्शन टीम का जताया आभार
 - 8th Pay Commission : मोदी सरकार का तोहफा, पेंशनर्स और कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी तय
 - 5,499 में नॉर्मल टीवी को बनाएं Alexa-4K वाला Smart TV, लाइट-पंखे भी होंगे कंट्रोल
 - बिहार चुनाव 2025: चैनपुर की जनता विधायक से बेचैन, क्या पार्टी बदलकर जमा खान जला पाएंगे लालटेन?
 - सेना का भगोड़ा निकला शातिर चोर: मेरठ कैंट में 2 आर्मी ऑफिसर्स के घरों से लाखों की चोरी, कई राज्यों में वॉन्टेड




