अगली ख़बर
Newszop

Anta Assembly seat: भाजपा इस नेता को देगी टिकट! आज हो सकता है ऐलान

Send Push

जयपुर। अंता विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। वसुंधरा राजे की पसंद के नेता कंवरलाल मीणा की विधायकी जाने से ये सीट खाली हुई है। भारतीय जनता पार्टी अभी तक इस मंथन में उलझी हुई है कि किसको को टिकट दिया जाए। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी को भी टिकट मिलने के भी कयास लग रहे हैं।

image

खबरों की मानें तो यहां पर भाजपा माली समाज के नेता को टिकट देना चाहती है। एक समय प्रभुलाल सैनी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खेमे नेता थे। हालांकि आज वह राजे खेमे से अलग-थलग हैं। इसी कारण माना जा रहा है कि वह अब वसुंधरा राजे की पसंद से वह बाहर हैं। इसी को देखते हुए अब भारतीय जनता पार्टी वसुंधरा राजे और दुष्यंत की पसंद का नेता माली समाज में तलाश रही है।

image

पार्टी की ये लगभग तलाश हो चुकी है। खबरों की मानें तो बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व बारां जिला प्रमुख रहे नंदलाल सुमन को अंता विधानसभा सीट के लिए अपना टिकट दे सकती है। इस पर आज मुहर लग सकती है। जल्द ही इस बात का खुलासा हो जाएगा कि भाजपा किसे अपना टिकट देती है।

PC:swarajyamag,indiatoday,hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें