इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। राजस्थान में पेट्रोल औसत कीमत 105.56 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.01 रुपए प्रति लीटर है।
देश में लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ है। लोगों को अब भी कई राज्यों में एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था। इस दौरान दोनेां ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से संशोधित किया गया था।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज ये है एक लीटर पेट्रोल की कीमत
दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल 92.44, बेंगलुरु में 102.86 और डीजल 91.02 प्रति लीटर की कीमत पर लोगों को मिल रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01 और पटना में 105.18 और 92.04 रुपए एक लीटर पेट्रोल के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी किया जाता है।
PC:rightsofemployees
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
जेएनयू छात्र संघ चुनाव पर संकट, एबीवीपी ने चुनाव समिति पर लगाया पक्षपात का आरोप
सगे भाइयों का हुआ चट मंगनी पट ब्याह', सुहागरात को दोनों की दुल्हनें कर गयी ये कांड। पूरा मोहल्ले में फैली सनसनी ⑅
ईडी-सीबीआई को आगे कर राहुल गांधी को डराना चाहता है केंद्र : अजय कुमार लल्लू
इसे कहते हैं शेर का शिकार… 'वैभवशाली' पारी का यूं अंत, ऋषभ पंत की बिजली वाली रफ्तार देखी आपने?
माता-पिता बिस्तर पर सोते थे और भाई-बहन नीचे फर्श पर; हर रात बहन करती थी कुछ ऐसा.लड़की की बेशर्मी देख पुलिस भी हैरान ⑅