खेल डेस्क। श्रीलंकाई टीम के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही दिन यानी 17 अप्रैल 1972 हुआ था। मुथैया मुरलीधरन के नाम अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का वल्र्ड रिकॉर्ड दर्ज है।
श्रीलंका के इस महान स्पिन गेंदबाज ने 1347 (800 टेस्ट, 534 वनडे, 13 टी20) विकेट हासिल किए हैं। चटकाए हैं। आज हम आपको श्रीलंका के केंडी शहर में जन्मे पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के जीवन से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस क्रिकेअर के पूर्वज भारत के तमिलनाडु राज्य से थे।
बाद में वह श्रीलंका के नागरिक बन गए थे। मुरलीधरन की पत्नी मधिमलार राममूर्ति भी तमिलनाडु की निवासी है। दोनों ने 2005 में शादी की थी।
इनके माध्यम से किया है आय में इजाफा
आज हम आपको श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज मुथैया मुरलीधरन की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, वह लगभग 9 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने यह बड़ी राशि अपने क्रिकेट कॅरियर, आईपीएल अनुबंधों, निजी उद्यमों के माध्यम से प्राप्त की। इसमें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा दिए जाने वाला मानदेय भी शामिल है।
इंडियन प्रीमियर लीग से भी की है मोटी कमाई
वह लाफार्ज, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, रॉयल स्टैग, केएफसी और पीटर इंग्लैंड सहित कई व्यवसायों के साथ विज्ञापन भी किए हैं। इनसे भी वह मोटी रकम कमाते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से भी मोटी कमाई की है।
PC:navbharatlive
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
PM Kisan 20th Installment : क्या आपको मिलेंगे 2000 रुपए? जून में आने वाली PM Kisan किस्त पर आया बड़ा अपडेट
ITR फाइलिंग 2025-26: जल्द जारी होंगे ऑनलाइन ITR फॉर्म, जानिए किन बातों का रखें ध्यान
Premanand Maharaj Advice :प्रेमानंद महाराज ने दिया व्यक्ति की चिंता पर गहरा आध्यात्मिक जवाब
अरशद वारसी Bday: 21 साल पहले…एक्टर ने बदला था अपने किरदार का नाम, मिली शोहरत; एक दिलचस्प कहानी जानें
Rajasthan: दीया कुमारी के लिए ऐसा क्या कह दिया खाचरियावास ने की विरोध में उतर गया उनका ही समाज, माफी की कर डाली मांग...