इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ हैं, पिछले दो दिनों से प्रदेश में आंधी बारिश का दौर चल रहा हा है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम को भी मौसम बदला और तेज धूल भरी आंधी के साथ में कही कही बारिश और ओले गिरे। हालांकि मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली। वहीं प्रदेश के 23 जिलों में आज भी जबरदस्त आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटों के लिए इन जिलों में ऑरेंज श्रेणी का अलर्ट जारी कर दिया है।
अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग की माने तो तो आज भी दिन में यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। आंधी और बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। आज इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 13 अप्रैल के बाद से प्रदेश में फिर से गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ेगा और पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है। शुक्रवार देर शाम चूरू, पिलानी और सीकर में हल्की बारिश हुई। आज जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश हो सकती है।
आंधी-बारिश का अलर्ट
आज के मौसम की बात करें तो अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। इसके अलावा दौसा और धौलपुर में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश भी होने का अनुमान है। धौलपुर में आज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
pc- aaj tak
You may also like
लखनऊ में ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टी, समय में बदलाव
सोलापुर में पिता ने बेटे की हत्या की, गंदे कामों से था परेशान
आयुर्वेदिक पाउडर से तेजी से घटाएं वजन और पाएं स्वास्थ्य लाभ
बिहार में हिंदू युवक की संदिग्ध मौत, मुस्लिम युवती से शादी के बाद का मामला
आज का वृश्चिक राशिफल, 17 अप्रैल 2025 : करियर में मिश्रित परिणाम मिलेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें