इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दादा के नाम से पहचान रखने वाले सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 08 जुलाई, 1972 को कोलकाता में हुआ था। आज वो अपना 53वां जन्मदिन मना रहे है। सौरव गांगुली ने अपने शानदार खेल के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है।
जाने कितनी हैं उनकी संपत्ति
जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली की कुल नेट वर्थ करीब 700 करोड़ होने का अनुमान है। उनकी लंदन, कोलकाता और देश के अन्य शहरों में कई संपत्तियां हैं।
खेल चुके हैं हर फार्मेट में
वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के माध्यम से लगभग 16.79 करोड़ रुपए कमाए हैं। बाएं के हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करवाए हैं।
pc- peptechtime.com
You may also like
जेएनयू के छात्र नजीब की गुमशुदगी का केस सीबीआई ने बंद किया लेकिन माँ बोलीं- उम्मीद अब भी बरक़रार
'जेन स्ट्रीट' मामले पर सेबी पांच महीने तक क्यों सोती रही, आखिर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस
Kusal Mendis ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर रचा इतिहास, संगाकारा के बाद ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे श्रीलंकाई
खेल मंत्री मंडाविया ने उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग का उद्घाटन किया
मोनसून पिकलबॉल चैंपियनशिप 29 जुलाई से, 60 हजार डॉलर की होगी इनामी राशि