नई दिल्ली। अमेरिका में एक भारतीय नागरिक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंद्रमौली नागमल्लैया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे। डलास शहर में स्थित एक मोटल में चंद्रमौली बतौर मैनेजर काम करते थे। वहीं कर्मचारी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के साथ मामूली सी बात पर उनका विवाद हो गया। इसके बाद कर्मचारी मार्टिनेज ने चंद्रमौली पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और तब तक वार करता रहा जब तक उनका सिर धड़ से अलग नहीं हो गया। हमलारोपी ने चंद्रमौली की पत्नी और बच्चों के सामने उनकी हत्या की।
दरअसल चंद्रमौली ने टूटी हुई वाशिंग मशीन का इस्तेमाल करने से मार्टिनेज को रोका था। हमलारोपी को इस बात पर इतना गुस्सा आ गया कि उसने चंद्रमौली पर हमला कर दिया। चंद्रमौली की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और 18 साल का बेटा ऑफिस से बाहर निकलकर आए और मार्टिनेज को रोकने का प्रयास किया मगर मार्टिनेज ने उनको धक्का दे दिया। इसके बाद हत्यारोपी ने मैनेजर के शरीर पर कई बार कुल्हाड़ी से वा किया सिर अलग कर दिया। इतना ही नहीं मैनेजर के कटे हुए सिर को उसने लात मारी और शरीर से दूर कर दिया। हत्यारोपी मार्टिनेज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं अमेरिका में स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से भारतीय नागरिक की बेरहमी से हत्या को लेकर शोक जताया गया है। दूतावास ने कहा है कि इस पूरे मामले पर हम बारीकी से नजर बनाए हुए हैं और पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं तथा उनको हर प्रकार मदद उपलब्ध कराई जा रही है। यह घटना 10 सितंबर की सुबह की है। वहीं हत्यारोपी कोबोस-मार्टिनेज का आपराधिक इतिहास रहा है। वो इससे पहले फ्लोरीडा में कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। इसके अलावा ह्यूस्टन में एक बच्चे के साथ मारपीट और अभद्रता का भी उस पर पहले आरोप लगा था।
The post Brutal Murder Of Indian In America : अमेरिका में भारतीय नागरिक की नृशंस हत्या, पत्नी और बेटे के सामने हमलावर ने कुल्हाड़ी से काट दिया सिर appeared first on News Room Post.
You may also like
एसएमएस ट्रोमा सेंटर में लगी आग: अस्पताल अधीक्षक डॉ. भाटी एवं ट्रोमा सेंटर के अधीक्षक डॉ. धाकड़ को पद से हटाया
इतिहास के पन्नों में 08 अक्टूबर : आसमान की शान है हमारी वायुसेना
मेष से मीन राशि तक किन राशियों को मिलेगी चौतरफा सफलता और किन्हें करना होगा संघर्ष ? वीडियो राशिफल में देखे आज का सम्पूर्ण भाग्यफल
ब्लड ग्रुप A और B वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा अधिक: नई रिसर्च से खुलासा
Mumbai Thane Water Cut: ठाणे-मुंबई वालों के लिए अहम खबर! 7 से 10 अक्टूबर तक पानी की कटौती, देखें किन इलाकों में होगी दिक्कत