Top News
Next Story
Newszop

Kuki Terrorists Infiltrate Manipur: म्यांमार से 900 कुकी उग्रवादियों के मणिपुर में घुसपैठ की खबर, हिंसा बढ़ने की आशंका के कारण सुरक्षाबलों की चौकसी बढ़ाई गई

Send Push

इंफाल। एक साल से भी ज्यादा वक्त से सुलग रहे मणिपुर का माहौल और खराब करने की कोशिश हो रही है। सरकार को खुफिया जानकारी मिली है कि म्यांमार से 900 कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर में घुसपैठ की है। ऐसे में हिंसा बढ़ने का आशंका के कारण सुरक्षाबलों को और चौकस किया गया है। लंबे समय से मणिपुर में कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। जिसे रोकने के लिए केंद्र सरकार ने वहां बड़े पैमाने पर सुरक्षाबलों को तैनात किया है। इसके बावजूद आए दिन वहां हिंसा हो रही है। कुछ दिन पहले ही कुकी उग्रवादियों ने मैतेई समुदाय के गांवों और मंदिरों पर ड्रोन से बम गिराए थे। एक मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया गया था। इसमें पुजारी की जान गई थी। अब म्यांमार से 900 कुकी उग्रवादियों की घुसपैठ की खबर से साफ है कि मणिपुर को अशांत रखने के लिए विदेशी ताकतें सक्रिय हैं।

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा की शुरुआत हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद हुई थी। मणिपुर हाईकोर्ट ने सरकारी नौकरियों वगैरा में मैतेई समुदाय को ज्यादा आरक्षण का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद ही हिंसा का दौर शुरू हो गया। मैतेई समुदाय के लोग हिंदू धर्म को मानते हैं। वहीं, कुकी समुदाय के लोग ईसाई धर्मावलंबी हैं। हिंसा का दौर शुरू होने के बाद दो कुकी युवतियों को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था। इससे भी हालात और बिगड़े थे। तभी से मणिपुर में हिंसा को कंट्रोल करने की कोशिश जारी है। मैतेई समुदाय मणिपुर के मैदानी इलाकों में रहता है। वहीं, कुकी समुदाय का ठिकाना मणिपुर के पहाड़ी इलाके हैं।

image

मणिपुर में हिंसा का दौर खत्म करने की कोशिश के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इंफाल गए थे। उन्होंने वहां कुकी और मैतेई समुदाय के नेताओं से मुलाकात की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बयान देते हुए मणिपुर में हिंसा और महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की निंदा की थी। वहीं, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी मणिपुर के दौरे पर जा चुके हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता लगातार ये आरोप लगाते रहे हैं कि मणिपुर के दौरे पर पीएम मोदी नहीं जा रहे और वहां हिंसा का दौर थम नहीं रहा है। इसकी भी चर्चा होती रही है कि कुकी समुदाय के लोग मणिपुर में मादक पदार्थों का कारोबार करते हैं और जब राज्य की एन. बीरेन सिंह सरकार ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की, तो आरक्षण के बहाने कुकी समुदाय ने हिंसा का खेल खेलना चालू किया।

The post Kuki Terrorists Infiltrate Manipur: म्यांमार से 900 कुकी उग्रवादियों के मणिपुर में घुसपैठ की खबर, हिंसा बढ़ने की आशंका के कारण सुरक्षाबलों की चौकसी बढ़ाई गई appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now