हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद डीए 53 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी हो गया। नई दरें जनवरी 2025 से प्रभावी कर दी गई हैं। अब अगली डीए बढ़ोतरी जुलाई 2025 में होनी है, जो श्रम मंत्रालय द्वारा जारी जनवरी से जून तक के सीपीआई-आईडब्ल्यू इंडेक्स डेटा पर निर्भर करेगी।
अक्टूबर 2025 के आसपास इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। हालांकि, डीए में यह संशोधन आखिरी हो सकता है क्योंकि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है। इसलिए, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को यह जानना जरूरी है कि आगे क्या होने वाला है।
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ता हैकेंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और राहत दरों में साल में दो बार संशोधन करती है। यह संशोधन AICPI सूचकांक के अर्ध-वार्षिक (जनवरी से जून/जुलाई से दिसंबर) आंकड़ों के आधार पर जनवरी और जुलाई में होता है। ये आंकड़े हर महीने की 30 या 31 तारीख को जारी किए जाते हैं। बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाता है।
जुलाई 2025 में कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ताश्रम मंत्रालय की ओर से अब तक जनवरी, फरवरी और मार्च के CPI-IW इंडेक्स के आंकड़े जारी किए गए हैं। जनवरी 2025 में AICPI इंडेक्स 143.2 था, लेकिन फरवरी में AICPI-IW 0.4 अंक गिरकर 142.8 पर आ गया। हालांकि, मार्च में यह 2 अंक की बढ़त के साथ वापस 143.0 पर पहुंच गया, जिससे DA स्कोर 57.06% हो गया। अप्रैल, मई और जून के आंकड़े आने बाकी हैं, जिसके बाद तय होगा कि जुलाई 2025 से DA में कितनी बढ़ोतरी होगी।
अगर यह ट्रेंड जारी रहता है और अगले 3 महीनों में AICPI अंकों में उछाल आता है और DA स्कोर 58% को पार कर जाता है, तो 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। लेकिन अगर अंकों में गिरावट आती है, तो जनवरी की तरह DA में 2% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए कर्मचारियों को अगली बढ़ोतरी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
जुलाई 2025 में DA 55% से कितना बढ़ सकता हैजुलाई 2025 में DA 55% से बढ़कर 57% या 58% होने की उम्मीद है! हालाँकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन ₹18,000 है, तो 57% DA पर यह ₹10,260 होगा और 58% DA पर यह ₹10,440 होगा। इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी होगी।
महंगाई भत्ते की गणना कैसे की जाती है?केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना के लिए एक निश्चित फॉर्मूला है। यह फॉर्मूला इस प्रकार है:
7वां सीपीसी डीए% = [{पिछले 12 महीनों के लिए एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू (आधार वर्ष 2001=100) का 12 महीने का औसत – 261.42}/261.42×100]
यह फॉर्मूला उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा जो 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन प्राप्त करते हैं।
उदाहरण के लिए:
डीए% = (392.83-261.42)/261.42×100 = 50.26
पिछले 12 महीनों का औसत CPI-IW 392.83 है। फॉर्मूले के अनुसार, DA मूल वेतन का 50.28% है। इसलिए, केंद्र सरकार दशमलव अंकों को अनदेखा करते हुए महंगाई भत्ते में 50% की वृद्धि कर सकती है।
You may also like
दो आदतन वाहन चोर गिरफ्तार, दो स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद
सरोजिनी नगर मार्केट में आधी रात चला बुलडोजर, एनडीएमसी पर दुकानदारों ने लगाए बड़े आरोप
सुनील छेत्री ने अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैचों से पहले बेंगलुरु में महिला राष्ट्रीय शिविर का दौरा किया
भारत पाकिस्तान संघर्ष के बीच 'समाचार समाप्त हुए' - नज़रिया
कल 19 मई को ब्रह्म योग से मकर सहित 5 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ, शिवजी की कृपा से नौकरी व्यापार में पाएंगे बड़ी सफलता