Weather Updates: उत्तर भारत में लू का अलर्ट, दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना
देश के कई हिस्से इन दिनों गर्म मौसम की मार झेल रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी ने अभी से ही अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोग दिन के समय झुलसाने वाली गर्म हवाओं का सामना कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, लू का कहर शुरूदिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक यहां गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में लू की स्थिति बन चुकी है। तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिन के समय बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो रहा है, और बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह मौसम और भी खतरनाक साबित हो सकता है।
राजस्थान के बाड़मेर में शनिवार को तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और तेज गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है।
गुजरात में सबसे ज्यादा गर्मी, कांडला बना सबसे गर्म शहरइस समय देश का सबसे गर्म शहर बना है गुजरात का कांडला, जहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 9 अप्रैल तक गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में इसी तरह की गर्मी बनी रह सकती है। इस क्षेत्र में दिन के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलेगा मौसमजहां एक ओर उत्तर भारत गर्मी से तप रहा है, वहीं दक्षिण भारत में मौसम का मिजाज पूरी तरह अलग है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तामिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भी बरसात का अनुमानइसी प्रकार, नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी 9 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड में 7 से 9 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन इलाकों में जहां तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है।
The post first appeared on .
You may also like
Udaipur: National-Level Training on Natural Farming Emphasizes Chemical-Free Grain Production – Dr. Ajit Kumar Karnataka
क्राइम: बच्चों की शादी की उम्र में पिता को चढ़ा शादी का भूत, 1 लाख 60 हजार देकर लाया पत्नी, फिर… ⁃⁃
स्किल यूनिवर्सिटी के कॉलेज में फीस वृद्धि से छात्र नाराज, फीस जमा करने से इनकार
असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए लाया गया वक्फ बिल : सपा विधायक
चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 32 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक