Next Story
Newszop

गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए, कम पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती

Send Push

गर्मियों में पानी पीने का खास ख्याल रखना पड़ता है। शरीर में पानी की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए? कम पानी पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं? आइए एक्सपर्ट से इस बारे में जानते हैं। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉ. सुभाष गिरी कहते हैं कि इस गर्मी के मौसम में एक व्यक्ति को कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आप ऑफिस में बैठकर काम करते हैं तो भी इतना पानी जरूरी है। हां, अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, एथलीट हैं तो आपको इससे ज्यादा पानी पीना चाहिए।

डॉ. सुभाष कहते हैं कि गर्मियों में एक सामान्य व्यक्ति को कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए पानी बहुत ज़रूरी है। इसकी कमी से माँ और बच्चे दोनों को खतरा हो सकता है। इसी तरह स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी 10 से 12 गिलास पानी पीना ज़रूरी है।

कम पानी पीने से क्या खतरा है?

कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। कम पानी पीने से पथरी हो सकती है। कम पानी पीने से दिल की बीमारी हो सकती है। कम पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कब्ज या पेट दर्द। गर्मियों में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन का सबसे ज्यादा खतरा होता है। डिहाइड्रेशन की वजह से उल्टी और दस्त की समस्या होती है, जो खतरनाक हो सकती है। ऐसे में आपको इस मौसम में पानी पीने का खास ख्याल रखने की जरूरत है। अगर आप बाहर भी जाते हैं तो अपने साथ एक लीटर की बोतल जरूर रखें और उससे पानी पीते रहें। इस मामले में लापरवाही न बरतें।

शरीर के लिए पानी क्यों ज़रूरी है?

शरीर पानी के बिना जीवित नहीं रह सकता। पानी अशुद्धियों को दूर करता है। यह शरीर को साफ रखने में मदद करता है। पानी किडनी के काम करने के लिए ज़रूरी है। यह शरीर के पाचन तंत्र में मदद करता है और भोजन को पचाने में मदद करता है। पानी कब्ज को रोकने में मदद करता है और मल त्याग को सामान्य रखता है।

The post first appeared on .

Loving Newspoint? Download the app now