Next Story
Newszop

पाकिस्तानी का गन सेलिब्रेशन, हारिस रऊफ-शाहीन अफरीदी की बदतमीजी और फिर अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल का तूफान, मैच के 10 गजब मोमेंट

Send Push
भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 में भी हरा दिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत को 6 विकेट से जीत मिली। टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 171 रन बनाए। भारतीय टीम ने 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुपर-4 में दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला था। ग्रुप राउंड के मैच में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था।
जीवनदान के बाद तेज शुरुआत image

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को पहले ओवर में जीरो के स्कोर पर जीवनदान मिला। इसके बाद पाकिस्तान ने अटैक करना शुरू कर दिया। दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ फखर जमां ने दो चौके मारे।


हार्दिक ने दिलाई पहली सफलता image

भारतीय टीम को हार्दिक पंड्या ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरे ओवर में फखर जमां को आउट किया। धीमी गति की गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने कैच लपका। थर्ड अंपायर ने जब आउट दिया तो फखर को विश्वास ही नहीं हुआ।


72 रनों की साझेदारी image

फखर के आउट होने के बाद भी पाकिस्तान ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। फरहान और सईम अयूब को जीवनदान भी मिले। इस बीच फरहान ने 34 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। दोनों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान ने 91 रन बना लिए थे और भारत प्रेशर में दिख रहा था।


साहिबदाजा फरहान का गन सेलिब्रेशन image

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने फिफ्टी लगाई। अक्षर की गेंद पर छक्का लगाकर वह पचासे तक पहुंचे। इसके बाद बल्ले के गन की तरह दिखाकर उन्होंने अर्धशतक का जश्न मनाया।


11 से 16 ओवर के बीच बाउंड्री नहीं image

भारतीय गेंदबाजों ने 11वें ओवर में कमबैक की शुरुआत की। 11वें से 16वें ओवर के बीच पाकिस्तान एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाया। इस दौरान तीन विकेट भी गिरे। 17वें ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 129 रन था।


आखिरी तीन ओवर में 42 रन बने image

18वें ओवर से पाकिस्तान ने अटैक शुरू कर दिया। इस ओवर में 17 रन बने। बुमराह के 19वें ओवर में 11 जबकि हार्दिक के अंतिम ओवर में 14 रन बने। फहीम अशरफ ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को 171 रनों तक पहुंचा दिया। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 58 रनों की पारी खेली।


पहली गेंद से भारत हावी image

अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी को छक्का मार दिया। यहां से भारतीय टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे और तीसरे ओवर में गिल ने चार चौके मारे। पावरप्ले के हर ओवर में गिल और अभिषेक ने बाउंड्री लगाई। पहले 6 ओवर में भारत ने बोर्ड पर 69 रन टांग दिए।


भारतीय ओपनर से पाकिस्तानी की भिड़ंत image

पहले ओवर में अभिषेक शर्मा और शाहीन अफरीदी के भिड़ंत हुई। इसके बाद शुभमन गिल ने शाहीन को चौका लगाने के बाद सुनाया। 5वें ओवर में जब गिल ने रऊफ को चौका मारा तो उसने भिड़ने की कोशिश की। अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा।


24 गेंद पर अभिषेक की फिफ्टी image

भारतीय टीम के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी बनाई। 10वें ओवर में शुभमन गिल 47 रनों की पारी खेलकर आउट हुए।


सूर्या का खाता नहीं खुला image

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का खाता नहीं खुल पाया। अभिषेक भी 74 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन स्ट्रगल कर रहे थे। वह 17 गेंद पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान भारत की रन गति थोड़ी धीमी हो गई।

Loving Newspoint? Download the app now