Next Story
Newszop

आज का मौसम 10 अप्रैल 2025 : चुभती-जलती गर्मी और लू से आज दिल्लीवालों को मिल सकती है राहत , पढ़िए पूरे उत्तर भारत का वेदर अपडेट

Send Push
आज का मौसम 10 अप्रैल 2025 : गर्मी और लू से परेशान दिल्लीवालों को आज राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद 3 से 4 दिन गर्मी से राहत रहेगी। 14 अप्रैल से एक बार फिर लू की वापसी हो सकती है। राजधानी में गर्मियों का मिजाज इस बार काफी परेशान कर सकता है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। बुधवार रात को भी लू का प्रकोप रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से अधिक पहुचं गया। दो साल बाद राजधानी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से अधिक के स्तर पर पहुंचा है। बुधवार सुबह से ही गर्मी महसूस हो रही थी। अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। आज कैसा रहेगा मौसम? गुरुवार को बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। लू का प्रकोप नहीं रहेगा। इसके बाद 11 अप्रैल को भी मौसम आरामदायक रहेगा। बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावाएं हैं। तेज हवाएं चलेंगी। 12 से 14 अप्रैल तक आसमान साफ रहेगा। हल्की बारिश की संभावनास्काईमेट के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। यह अगले 24 घंटों में पूर्व की ओर भारत की तरफ बढ़ेगा। इस सिस्टम से एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा निकलेगी, जो 10 से 12 अप्रैल के बीच दिल्ली के करीब सक्रिय रहेगी। इससे दिल्ली-एनसीआर में प्री-मॉनसून सीजन की गतिविधियों की शुरुआत हो सकती है। 10 अप्रैल की रात या 11 अप्रैल की सुबह हल्की बारिश होने की संभावना है। आज आपके यहां कितना तापमान अगले सप्ताह फिर लू चलने की आशंका : आईएमडी गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में बुधवार को लू चलने के बीच कम से कम 26 मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। गुजरात के कांडला में पारा 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस दिन देश में सबसे अधिक तापमान था। राजकोट में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस, अमरेली में 44.3 डिग्री सेल्सियस और सुरेंद्रनगर में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तटीय शहर पोरबंदर में पारा असामान्य रूप से 43 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक था। राज्य में दीसा और अहमदाबाद में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
  • राजस्थान में पिलानी में 44.9 डिग्री सेल्सियस, फलौदी और चूरू में क्रमश: 43.8 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और जयपुर में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.4 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इनमें से कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री अधिक रहा।
  • महाराष्ट्र में अकोला और जलगांव दोनों में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मालेगांव में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • मध्य भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। मध्यप्रदेश के रतलाम में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक था। होशंगाबाद में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी के 10 अप्रैल से कम होने की संभावना है, जबकि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से गर्मी के कम होने की संभावना है। आईएमडी के वैज्ञानिक और प्रवक्ता नरेश कुमार ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 14-15 अप्रैल को फिर गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है।
Loving Newspoint? Download the app now