कल का मौसम 19 अक्टूबर 2025: छोटी दिवाली यानी रविवार को देश की राजधानी का मौसम थोड़ा बदला-बदला नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के वक्त हल्की-हल्की धुंध देखने को मिलेगी। वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहेगा। 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर को उत्तर भारत के राज्यों में दिन के समय धूप खिली रहेगी। इससे मौसम काफी सुहावना महसूस होगा। हल्की गर्मी का अहसास होगा, लेकिन शाम और रातें ठंडी होने लगेंगी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में हल्के बादल आ-जा सकते हैं। हालांकि, इन बादलों से किसी बड़ी बारिश की उम्मीद नहीं है। लेकिन, इन सभी इलाकों में रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
कल कितना रहेगा आपके शहर का तापमान?
पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग रहेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ बूंदाबांदी और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान तेजी से गिरेगा। यहां कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाएगी। यह बर्फबारी मैदानी इलाकों में भी ठंडक का अहसास बढ़ाएगी। अगले 48 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा और मुंबई जैसे पश्चिमी तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। यह बारिश इन क्षेत्रों में मौसम को थोड़ा नम बना सकती है।
दक्षिण भारत में बारिश का अलर्टदक्षिण भारत में भी मौसमी गतिविधियां तेज होने वाली हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में घने बादल छाए रहने और आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी जताया गया है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
यूपी के मौसम का हालउत्तर प्रदेश में कल ठंडी का मौसम कैसा रहेगा, इस पर बात करें तो राज्य में मौसम सामान्य है, लेकिन ठंड की रफ्तार बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन, यानी दिवाली के बाद, सुबह और शाम के समय काफी ठंड महसूस होगी। खासकर ग्रामीण इलाकों में सुबह कोहरे की चादर दिखाई दे सकती है। इससे लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेना पड़ सकता है।
बिहार में होगा हल्की गर्मी का अहसासबिहार में फिलहाल एक से दो दिन तक आंधी और बारिश की संभावना नहीं है। धूप निकलने से हल्की गर्मी का अहसास होगा, लेकिन अधिकांश भागों में ठंडी हवाएं मौसम को तरोताजा रखेंगी। अगले 2 दिन तक, यानी दिवाली तक, राजधानी पटना, गया, सीवान, समस्तीपुर, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा और भागलपुर समेत कई अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

You may also like
राजधानी दिल्ली की हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 273 तक पहुंचा, कई इलाकों में अत्यधिक खराब स्थिति
CM Rekha Gupta Attack Case: राजेश भाई साकरिया और तहसीन ने सीएम रेखा गुप्ता पर चाकू से हमले की साजिश रची थी!, दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में किया दावा
भोपाल के मारवाड़ी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ब्रांच में देर रात लगी आग, शार्ट सर्किट बनी वजह
ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन ब्वॉयफ्रेंड संग हुई फरार दूल्हा बोला-मेरी` किसी भी लड़की से शादी करवाओ
कब और कैसे हुई श्रीकृष्ण की मृत्यु? जानिए वो रहस्य` जिसे बहुत कम लोग जानते हैं….