Top News
Next Story
Newszop

गौतमबुद्ध नगर डीएम का X हैंडल हैक करके राहुल गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

Send Push
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का आधिकारिक हैंडल एक्स हैक करने के आरोपी को नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिलाधिकारी का एक्स हैंडल हैक करके राहुल गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी की पहचान सोहन सिंह के रूप में हुई है। उसको दिल्ली के बुराड़ी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का फोन पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसी फोन से आरोपी ने पोस्ट डाली थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सूरजपुर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध जताया था। अवाना ने दावा किया कि गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के ‘एक्स’ हैंडल से राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। उन्होंने बताया कि इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) से मिलकर दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी। वहीं, पुलिस प्रवक्ता ने बताया था कि गौतमबुद्ध नगर के सहायक निदेशक (सूचना) सुनील कुमार कनौजिया ने 13 सितंबर को सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल को हैक कर लिया है। प्रवक्ता ने शिकायत के हवाले से कहा था कि हैकर ने अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए इससे अभद्र राजनीतिक टिप्पणी की, जो बेहद आपत्तिजनक है। शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
Loving Newspoint? Download the app now