औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रक्षाबंधन की रात चचेरी बहन के साथ दुराचार और हत्या के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। औरैया में किशोरी के साथ दुराचार और हत्याकांड मामले का खुलासा हुआ है। इस मामले में सामने आया है कि किशोरी का चचेरा भाई ही पूरी घटना का आरोपी है। बिधूना कोतवाली के गांव में दुराचार के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई। 14 साल की किशोरी ने जिस चचेरे भाई को राखी बांधी थी, उसी ने दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी। मामले में सामने आया है कि रक्षाबंधन वाली रात आरोपी शराब के नशे में दीवार फांदकर किशोरी के घर पहुंचा। इसके बाद दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह किशोरी का शव चारपाई पर पड़ा मिला था।
मां से भी संबंध की बातरक्षाबंधन की रात दुष्कर्म के बाद बहन की हत्या मामले के आरोपी को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। उसका करीब 10 साल पहले मृतका की मां से भी नाजायज संबंध था। उस समय किशोरी की उम्र केवल 4 साल थी। चाची-भतीजे के संबंधों को लेकर दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव था। दोनों के परिजनों ने उन्हें समझाया, लेकिन वे नहीं माने। करीब 8 साल पहले परिजनों ने आरोपी की शादी इटावा की रहने वाली युवती से करा दी। इसके बाद चाची-भतीजे में दूरी बढ़ गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इस संबंध का भी खुलासा किया है।
बिधूना कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में उसने बताया कि उसके चाचा सांस के रोग के पेशेंट हैं। वर्ष 2015 में वह 23 साल का था। उस समय उसकी चाची ने किसी काम के लिए उसे घर बुलाया। इसी दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। यह संबंध दो वर्षों तक चला। आरोपी का चाची के घर जाना बढ़ा तो परिवार के लोगों के शक हुआ। इसके बाद उसकी शादी करा दी गई।
पुलिस ने किया था गिरफ्तारपोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बताया कि वह शराब का आदी है। 9 अगस्त की रात शराब पीने के बाद शौच करने खेत पर गया था। लौटते समय दीवार फांदकर पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर में घुस गया। उसे चाची और किशोरी की दूसरी बहन के नोएडा जाने की खबर थी। चाचा बाहर सो रहे हैं।
आरोप ने किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सुबह जब किशोरी के पिता उठे तो उसका शव चारपाई पर पड़ा पाया। चादर पर खून के धब्बे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पूरा मामला खुलता चला गया।
पिता ने दी पुलिस को सूचना10 अगस्त को मृतका के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 14 वर्षीय बच्ची के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका कक्षा 8 की छात्रा थी और परिवार में सबसे छोटी थी। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन की रात लगभग 10:30 बजे वह ताऊ के घर राखी बांधकर लौटी थी। उसने अंदर से ताला लगाया और बरामदे में सो गई। पिता बाहर झोपड़ी में सो रहे थे।
सुबह करीब 8:00 बजे पिता ने उसे न उठाते देखा तो पड़ोसी की बच्ची को ऊपर से अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। किशोरी चारपाई पर मृत अवस्था में मिली। उसके कपड़ों पर खून के धब्बे थे। घटना की जानकारी से परिवार समेत आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
बना था मददगारकिशोरी के साथ दुराचार और मर्डर का मामला सामने आने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सबसे पहले आरोपी वहां पहुंच गया था। वह पुलिस की कार्रवाई में मददगार बन रहा। किशोरी का शव अपने हाथों से उठाकर वह एंबुलेंस तक ले गया। किशोरी की मौत पर वह आंसू भी बहा रहा था। यहीं से वह पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे उठाया। पुलिस की पूछताछ के दौरान वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
दरअसल, पुलिस ने शक के घेरे में गांव के ही चार युवकों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। पुलिस के पूछताछ के तरीके ने आरोपी को अंदर तक हिला दिया। उसने अपनी बारी आने से पहले ही अपना जुर्म कबूल कर लिया।
शादीशुदा है आरोपीचचेरी बहन के साथ दुष्कर्म और हत्या का 33 वर्षीय आरोपी युवक शादीशुदा है। उसकी एक 7 साल की बेटी और एक 5 साल का बेटा है। घटना की रात उसकी पत्नी अपने मायके बेटी के साथ गई हुई थी। अकेला होने की वजह से सबके सो जाने पर उसने खूब शराब पी। इसके बाद वह इंसान से हैरान बन गया। उसने इस दरिंदगी वाली वारदात को अंजाम दिया। इस पूरे मामले का खुलासा करने वाले पुलिस और स्वाट टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

You may also like
Aaj ka Love Rashifal 14 August 2025 : आज का लव राशिफल जानें आपकी राशि के लिए प्यार और रिश्तों का क्या है खास संदेश
'तेहरान' फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए
Aaj ka Ank Rashifal 14 August 2025 : आज का अंक राशिफल किसका भाग्य चमकेगा और किसे चाहिए सतर्क रहना
संजू सैमसन क्यों छोड़ना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स? बताई जा रही है यह बड़ी वजह
तिरंगे को देखकर हर भारतीय के दिल में गर्व की अनुभूति होती है: जीत अदाणी