नई दिल्ली: स्टार भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने शनिवार को लंदन में 300,000 डॉलर पुरस्कार राशि के डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी चीन की शि जुन्याओ को हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया की 43 नंबर की खिलाड़ी और 16वीं वरीय बत्रा ने 37 मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चौथी वरीय चीनी खिलाड़ी को 11-6, 11-4, 8-11, 11-9 से हरा दिया।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ी का सामना कोरिया की पांचवीं वरीय शिन यूबिन और चीनी ताइपे की नौवीं वरीय चेंग आई-चिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
लंदन के लिए वीजा मिलने में हो गई थी देरी
बत्रा के लिए लंदन पहुंचना आसान नहीं था। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें और उनकी टीम के साथियों को यूके वीजा की मंजूरी पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिससे उनकी भागीदारी पूरी तरह से खतरे में पड़ गई थी।
बत्रा, जी. साथियान, हरमीत देसाई, दीया चितले और टीम स्टाफ ने अक्टूबर की शुरुआत में चाइना स्मैश टूर्नामेंट के तुरंत बाद वीजा अप्लाई कर दिया था। लेकिन उन्हें आखिरी समय तक मंजूरी नहीं मिली। उन्हें अपनी रवानगी में देर करनी पड़ी और वह इवेंट के लिए ठीक समय पर पहुंची।
हालांकि, मनिका बत्रा का रैकेट अब जमकर बोल रहा है। मनिका ने अपनी फ्रस्टेशन को आग में बदल दिया है। इसी के साथ उन्होंने अब एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें वर्ल्ड स्टेज पर भारत की शीर्ष टेबल टेनिस स्टार बनी हुई हैं।
(भाषा के इनपुट के साथ)

You may also like

नर्स बनने US-UK और कनाडा क्यों जाना, एशिया में मिलेगी डिग्री, ये हैं टॉप-10 नर्सिंग यूनिवर्सिटीज

टोपी, दाढ़ी, बुर्के में दिखती है दहशतगर्दी! संगीत सोम के बयान पर भड़के संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

Delhi NCR Night Life NCR की इन 6 जगहों पर लगा` रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी

आकार पटेल / वह तीन वजहें जिनके दम पर न्यूयॉर्क मेयर पद की दहलीज पर पहुंचे हैं जोहरान ममदानी

ASEAN Summit में भारत की जय जयकार, चीन के सबसे बड़े दुश्मन ने जमकर की तारीफ, जानें क्या कहा