रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर प्रहार जारी है, इससे नक्सली बौखलाए हुए हैं। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि चार-पांच की संख्या में आए अज्ञात नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या की है। यह घटना देर रात हुई। मृतकों की पहचान कवासी जोगा और मंगालू कुरसम के रूप में हुई है। 20 जुलाई को बीजापुर में ही नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इसमें एक युवक घायल हो गया था।
अलग-अलग गांव के निवासी थे दोनों
बीजापुर पुलिस ने बताया है कि मृतक कवासी जोगा चुतवाही गांव के रहने वाले थे। मंगालू कुरसम बड़ा तार्रेम के निवासी थे। यह इलाका तार्रेम थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साथ ही घटना के पीछे कौन लोग हैं, उसकी जानकारी जुटा रही है।
20 जुलाई को IED ब्लास्ट
इससे पहले, 20 जुलाई को कोंडापड़गु गांव में एक किशोर घायल हो गया था। यह घटना तब हुई जब वह जंगल में मवेशी चरा रहा था। तभी एक प्रेशर IED में विस्फोट हो गया। पुलिस का कहना है कि यह IED नक्सलियों ने लगाया था।
बीजापुर पुलिस के अनुसार, विस्फोट शाम करीब 5:00 बजे हुआ। लड़के का नाम कृष्णा गोटा है। वह फकीर का बेटा है और कोंडापड़गु गांव का रहने वाला है। कृष्णा का पैर और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे तुरंत बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि यह नक्सलियों का कायरतापूर्ण कार्य है। आईईडी से अब मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं है। नक्सली डर और हिंसा फैलाने के लिए बच्चों को भी निशाना बना रहे हैं।
लोगों से सावधान रहने की अपील
इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से जंगल वाले इलाकों में सावधान रहने को कहा है। पुलिस ने कहा कि अगर कोई संदिग्ध चीज दिखे तो तुरंत पुलिस स्टेशन या सुरक्षा कैंप को बताएं। बीजापुर पुलिस ने निवासियों से आग्रह किया है कि वे जंगल क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी असामान्य चीज के बारे में तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या सुरक्षा शिविर को सूचित करें।

You may also like
राजगढ़ःकामिका एकादशी पर बाबा खाटू श्याम मंदिर पर उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़
पचमढ़ीः तीन दिन में एक लाख श्रद्धालु बने पवित्र नागद्वारी यात्रा के साक्षी
शराब पीने के बाद सिर फटने जैसा दर्द और बेचैनी कर रही है परेशान? अपनाएं ये देसी नुस्खे और मिनटों में पाएं राहत`
श्मशान घाट के पास से गुजरते हुए इन खास बातों का जरूर रखे ध्यान, अन्यथा हो सकता है अनर्थ`
पहले पत्नी को नशा दिया, फिर चालू किया कैमरा और बुला लिया दोस्त… जानिए इस खौफनाक साजिश की पूरी कहानी`