बेगूसराय: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भगवा झंडा लगे रहने को लेकर काफी विवाद हुआ। अंबेडकरवादी संगठन के लोग और CPI विधायक सूर्यकांत पासवान झंडा हटाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन और उनके बीच काफी देर तक बहस हुई। अंत में समझौता हुआ कि प्रतिमा पर किसी भी संगठन का झंडा नहीं लगेगा। बखरी के डीएसपी ने साफ़ कह दिया कि भगवा झंडा नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि वह झंडा भी रहेगा और आप अपना झंडा भी लगा सकते हैं। झंडा को लेकर विवादकाफी देर तक चले हंगामे के बाद, यह समझौता हुआ कि अगले दिन से किसी भी संगठन का झंडा वहां नहीं लगाया जाएगा। प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाया गया। दरअसल, CPI विधायक सूर्यकांत पासवान के नेतृत्व में अंबेडकरवादी लोग बखरी चौक पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। उन्होंने वहां लगे भगवा झंडे को हटाने की बात कही। पहले से मौजूद बखरी के SDO और डीएसपी ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि भगवा झंडा नहीं हटेगा। आप अपना झंडा भी लगा सकते हैं। सीपीआई ने किया विरोध इसकी शुरुआत पिछली रात को ही हो गई थी। जब अंबेडकरवादी लोगों ने भगवा झंडा हटाने की बात कही, तो ABVP के समर्थकों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह रात को मामला शांत कराया। दोपहर में, बखरी के CPI विधायक सूर्यकांत पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों अंबेडकरवादी समर्थक झंडे के साथ माल्यार्पण करने पहुंचे। विवाद के बाद समझौता यह हुआ कि बाबा साहब के पास किसी का भी झंडा नहीं रहेगा, ना पोस्टर रहेगा। सिर्फ बाबा साहब का झंडा रहेगा। पुलिस ने शांत किया मामला सीपीआई नेता ने कहा कि हम लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS के लोग अमित शाह अंबेडकर पर हमला करते हैं। उनके मानने वाले यह लोग चाहते हैं कि दंगा हो, लड़ाई हो। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने संयम से काम लिया है। विधायक ने बखरी प्रशासन और जिला प्रशासन से कहा कि अगर कल झंडा नहीं हटा तो बखरी में पुरजोर आंदोलन होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए यह बात कही।
You may also like
Health Tips: सुबह नाश्ते से पहले ब्रश करना क्यों सही नहीं? जानें एक्सपर्ट की राय'
Heart Attack Early Sign: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है दर्द. समय रहते हो जाए सावधान
क्या मां गंगा का धरती से लौटने का समय निकट है? जानें भविष्यवाणियों के बारे में
मोबाइल खरीदने आए व्यक्ति ने पिस्टल निकाली, दुकानदार ने तुरंत किया जवाब
Healthy Green Food: वजन कम करने के लिए रोजाना इन 4 ग्रीन फूड का करें सेवन. फिर तेजी से पिघल जाएगी चर्बी