इन्सान की कमजोरी ही कई बार उसे असफलता दिलाती है या जीवन में परास्त होने का कारण बन जाती है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, सिंह राशि वाले पुरुषार्थ के गुणों से भरपूर होते हैं, ये शेर के समान साहसी तथा निडर होते हैं, स्वभाव से इन्हें क्रोध बहुत आता है, परन्तु इनका क्रोध किसी का अहित नहीं करता। साथ ही इनमें इतनी क्षमता भी होती है कि ये विपरीत परिस्थितियों तक को अपने अनुकूल ढाल लेते हैं। चूंकि ये प्रत्यन्त विश्वस्त श्रौर ईमानदार होते हैं, इसलिए दूसरों को भी ऐसा ही समझते हैं। अपनी इस आदत या कमजोरी के कारण इन्हें बार-बार धोखा खाना पड़ता है। धोखा खाने के बाद जब ये अनुभव को प्राप्त कर चुके होते हैं, तब इन्हें धोखा देना सरल नही होता। शेर के समान सिंह राशि वाले स्वतन्त्र प्रकृति के होते हैं, इनके विचारों को उदाहरण बनते देखा गया है। इनके सामने जीवन का एक निश्चित लक्ष्य होता है, इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ये निरन्तर लगे रहते हैं और अन्त में मंजिल पर पहुंच कर ही दम लेते हैं। ये स्वाभिमानी भी बहुत होते हैं। जरा-सी बात से भी यदि इनके स्वाभिमान पर चोट पड़ती है तो इन्हें बहुत महसूस होता है, इसके अलावा इनमें एक गुण और होता है, वह यह कि इनके मन में जो कुछ होता है ये मुंह पर कह देते हैं, भले ही सामने वाला इनसे नाराज होकर चला जाए। सिंह राशि व्यवसाय तथा भाग्योदय संकेत - क्योंकि राशि स्वामी सिंह राशि वालों का सूर्य होता है, इसिलए जन्मपत्री में सूर्य की स्थिति देखकर सटीकता के साथ इनके व्यवसाय का निर्धारण किया जा सकता है। सामान्य तौर पर सिंह राशि वाले सरकारी नौकरी प्राप्त करते हैं, ग्राम प्रधान आदि अथवा अपनी नेतृत्व क्षमता के कारण उच्च पद प्राप्त करते हैं। कमांड करने की इनमें अद्भुत शक्ति होती है, किसी कम्पनी या संस्था के प्रधान बन कर ये सफलतापूर्वक कार्य कर सकते हैं, परन्तु यदि ये खाने-पीने की वस्तुनों से सम्बन्धित व्यापार करें तो इन्हें विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में इन्हें कई छोटी-बड़ीं यात्रायें करनी पड़ती हैं। एक विशेष यात्रा के बाद इनका भाग्योदय होता है, जो जन्मपत्री में बैठे ग्रहों की महादशा, अन्तर्दशा एवं ग्रहों के गोचर पर निर्भर होती है। इसलिए केवल जन्म राशि के आधार पर ही पूर्ण फल घटित नहीं होता, नौ ग्रहों की सम्यक विचार आवश्यक है।
You may also like
आईपीएल 2025 में आरसीबी को रास नहीं आया होम ग्राउंड, एक और हार के साथ बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
IPL 2025: Nehal Wadhera Made Chase Easy on Tough Pitch – Harpreet Brar
हरियाणा के खिलाड़ियों को मिलेंगे 20 लाख के मेडिकल बीमा! जानिए सीएम सैनी की बड़ी घोषणा
No Sweating: गर्मी में पसीना आना है जरूरी, पसीना न आना है इन 5 बीमारियों का गंभीर लक्षण
Aaj Ka Rashifal 19 April 2025 :आज का राशिफल 19 अप्रैल २०२५ का राशिफल