नई दिल्ली: सोमवार को सियासी घमासान तब छिड़ गया जब भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के 'राजनीतिक वंशवाद' वाले बयान को लपक लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल, इस विवाद का कारण शशि थरूर द्वारा 31 अक्टूबर को ओपिनियन पोर्टल प्रोजेक्ट सिंडिकेट पर लिखा गया एक लेख बना जिसमें उन्होंने 'वंशवाद राजनीति' को लेकर टारगेट किया है।। शशि थरूर ने इसमें विस्तार से बताया है कि कैसे वंशवाद से प्रेरित राजनीति शासन की गुणवत्ता को कमजोर करती है। थरूर की टिप्पणी ने भाजपा को भी बड़ा मौका दे दिया, फिर क्या था बयानबाजी तेज हो गई। शशि थरूर ने भारत के "भाई-भतीजावाद" राहुल गांधी और "छोटा भाई-भतीजावाद" तेजस्वी यादव पर "सीधा हमला" किया है। वहीं, अब शशि थरूर के बयान पर अब कांग्रेस की तरफ से भी जवाब आया है।
उदित राज ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता उदित राज ने इसे लेकर जवाब दिया है और शशि थरूर पर निशाना साधा है। थरूर की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर, कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि वंशवादी दृष्टिकोण सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत के सभी क्षेत्रों में फैला हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उदित राज ने कहा कि एक डॉक्टर का बेटा डॉक्टर बनता है, एक व्यापारी का बेटा व्यवसाय में बना रहता है, और राजनीति भी इसका अपवाद नहीं है। इसके अलावा, अगर किसी राजनेता की आपराधिक पृष्ठभूमि है, तो यह हमारे समाज की सच्चाई को दर्शाता है। चुनाव टिकट अक्सर जाति और परिवार के आधार पर बांटे जाते हैं।
उदित राज ने राजनीति में वंशवाद के प्रभाव के उदाहरण देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत कई लोगों का नाम लिया। उन्होंने कहा, "नायडू से लेकर पवार तक, डीएमके से लेकर ममता तक, मायावती से लेकर अमित शाह के बेटे तक, ऐसे कई उदाहरण हैं। नुकसान यह है कि अवसर सिर्फ परिवारों तक ही सीमित रह जाते हैं।
प्रमोद तिवारी ने भी किया कांग्रेस का बचाव
इसी तरह, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू और भारतीय राजनीति में प्रमुख गांधी परिवार का बचाव करते हुए कहा कि नेतृत्व योग्यता से आता है। कांग्रेस सांसद ने कहा, "पंडित जवाहरलाल नेहरू इस देश के सबसे योग्य प्रधानमंत्री थे... इंदिरा गांधी ने अपने प्राणों की आहुति देकर खुद को साबित किया। राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश की सेवा की। इसलिए, अगर कोई गांधी परिवार को एक राजवंश कहता है, तो भारत में किस परिवार में इतना त्याग, समर्पण और क्षमता थी जितनी इस परिवार में थी? क्या यह भाजपा थी?"

You may also like

India Russia Oil Imports: रूसी तेल पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' से पहले भारत में यह होड़ कैसी? गहराया सस्पेंस

जेएनयू में छात्रों ने बदलाव के लिए किया मतदान, अभाविप के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन

इतिहास की पुस्तकों से ईसा पूर्व व ईसा पश्चात् लिखना बंद हो : डॉ. मोक्षराज

जवाहर कला केंद्र : संगीत के जरिए कलाकारों ने फैलाई सकारात्मकता की रोशनी

देसी भाभी ने पहनी सेक्सी ड्रेस, Hot Sexy Video में डांस देखकर हैरान हुए लोग