Next Story
Newszop

नेहरूजी आपका सिर भी चीन को दे दें.. महावीर त्यागी कौन थे, जिन्होंने जवाहरलाल की बोलती की बंद? शाह ने किया जिक्र

Send Push
बिजनौर: संसद के मॉनसून सत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। जम्मू-कश्मीर, अक्साई चिन, पीओके के मुद्दे पर बोलते हुए शाह ने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू तक को निशाने पर लिया। इस दौरान उन्होंने महावीर प्रसाद त्यागी का जिक्र करते हुए नेहरू पर निशाना साधा। आखिर ये महावीर त्यागी थे कौन, जिन्होंने नेहरू को उनके मुंह पर खरी-खरी सुना दी थी? आइए जानते हैं।



दरअसल, अमित शाह ने चीन के कब्जे में आए भारतीय हिस्से का जिक्र करते हुए कहा- साल 1962 के युद्ध में क्या हुआ था। 38 हजार वर्ग किलोमीटर अक्साई चिन का हिस्सा चीन को दे दिया गया। नेहरू ने क्या कहा कि वहां घास का एक तिनका भी नहीं उगता है। उस जगह का क्या करूं।' आगे शाह ने कहा कि नेहरू जी का सिर मेरा जैसा था। एक संसद महावीर प्रसाद त्यागीजी ने कहा कि आपके सिर पर एक बाल नहीं वो भी चीन को भेज दें क्या?



अमित शाह ने जिन महावीर त्यागी का जिक्र किया, वो लगातार 3 बार सांसद चुने गए। वह मंत्री भी रहे। त्यागी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जो देश की आजादी के बाद देहरादून, बिजनौर, उत्तर पश्चिम सहारनपुर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से 1952, 1957 तथा 1962 में सांसद चुने गए। कांग्रेस पार्टी में राजनीति करने वाले महावीर त्यागी 1951 से 1953 तक केंद्रीय राजस्व मंत्री रहे। वह संसद की लेखा समिति के अध्यक्ष भी रहे।



बिजनौर के गांव रतनगढ़ निवासी महावीर त्यागी का जन्म मुरादाबाद में ग्राम ढबारसी के अपने ननिहाल में हुआ था। उन्होंने साल 1962 में चीन द्वारा भारत भूमि पर कब्जा करने के बाद अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था। संसद में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बयान की आलोचना करने से नहीं चूके। भरी संसद में अपनी टोपी उतार कर अपना गंजा सिर सहलाते बंजर तक कह डाला था।



महावीर त्यागी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 11 बार जेल गए थे। उनकी शिक्षा मेरठ में हुई। जलियांवाला बाग कांड के बाद वह बेहद आहत हुए और उन्होंने ब्रिटिश सेना की नौकरी छोड़ दी। वह महात्मा गांधी के नजदीकी रहे। उन्होंने देहरादून में महात्मा गांधी की एक सभा भी कराई थी जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया था तथा गांधी जी को थैली भी भेंट की थी।

Loving Newspoint? Download the app now