बॉलीवुड एक्टर और फिल्ममेकर अरबाज खान शादी के दो साल बाद पिता बनने जा रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं और आने वाले कुछ ही दिनों में किलकारियां गूंजेंगी। मगर उसके पहले खान परिवार की बहू का बेबी शावर हुआ, जिसमें कई सितारे पहुंचे। जेठ सलमान खान और देवर सोहेल खान भी अलग स्वैग के साथ नजर आए।
अरबाज खान ने पहले मलाइका अरोड़ा से शादी की थी और अरहान खान के पिता बने थे। फिर 2023 में उन्होंने शूरा खान से शादी की और 2025 में एक बार दोबारा पिता बनने का अनुभव करने जा रहे हैं। दोनों की उम्र में 22 साल का अंतर है। जहां एक्टर 57 साल के हैं। वहीं शूरा 35 साल की हैं। जून महीने में उन्होंने खुद ही बीवी की प्रेग्नेंसी की खबर कंफर्म की थी और बताया था कि वह बहुत एक्साइटेड हैं।
शूरा खन के बेबी शावर में सितारों का मेला
अब शूरा खान के बेबी शावर के बाहर से कुछ वीडियोज सामने आए हैं। पहले तो ट्विनिंग करते हुए अरबाज और शूरा कार से उतरते हुए नजर आए। इसके बाद गौहर खान, जन्नत जुबेर, रवि दुबे, शरगुन मेहता, अरहान खान, यूलिया वंतूर, निया शर्मा, शेरा अपने बेटे के साथ, सलमान खान, सोहेल खान, सास सलमा, निर्वाण खान को पपाराजी ने स्पॉट किया, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भाईजान पर ही नजरें टिकी रहीं, जो जल्द ही बड़े पापा बनने जा रहे हैं। इस दौरान सोहेल खान जब पैप्स से हेलो-हाय कर रहे थे तो उन्हें कार का दरवाजा चेहरे पर लग जाता है।
शूरा खान कौन हैं?
शूरा खान एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। इनकी शादी अर्पिता खान के घर की छत पर हुई थी, जहां परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। वह कई मौकों पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं। लेकिन कई बार इस दौरान उन्हें हील्स पहनकर देखा गया था, जिस पर लोगों ने आलोचना की थी। खैर। अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि अक्टूबर के अंत तक खान परिवार में नन्हा मेहमान आ जाएगा।

You may also like
UPPSC PCS Prelims 2025: Admit Card Release and Exam Details
कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक हुई आयोजित
Teacher Transfer Controversy: मदन दिलावर ने डोटासरा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- 'ट्रांसफर के लिए होती थी वसूली....'
करूर भगदड़: टीवीके के दो नेताओं को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म के 14 साल पूरे, रणदीप हुड्डा बोले, 'यह हमेशा दिल में खास जगह रखेगी'