Next Story
Newszop

Gujarat News: रिर्जव कोच में घुसे हाजी अय्यूब और सद्दाम, दिव्यांग हितेश ने टोका तो चलती ट्रेन से फेंका, गुजरात में सनसनी

Send Push
जामनगर: गुजरात के जामनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। 35 साल के दिव्यांग हितेश मिस्त्री को चलती ट्रेन से दो यात्रियों ने कथित तौर पर धक्का दे दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। यह घटना बुधवार तड़के हुई। मिस्त्री ने आरोपियों को दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे में चढ़ने पर आपत्ति जताई थी। पुलिस ने एक आरोपी हाजी अय्यूब कछाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे आरोपी सद्दाम कछाड़िया की तलाश जारी है। क्या है पूरा मामला?पुलिस के अनुसार, हितेश मिस्त्री वडोदरा के रहने वाले थे। वह सौराष्ट्र एक्सप्रेस से पोरबंदर से अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ एक और दिव्यांग मित्र भी था। वे दोनों दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। तभी पोरबंदर और जामनगर के बीच दो लोग उस डिब्बे में जबरदस्ती घुस गए। पुलिस इंस्पेक्टर भारती वेगडा ने बताया कि पोरबंदर और जामनगर के बीच आरोपी विशेष कोच में घुस गए। जब मिस्त्री ने विरोध किया तो उन्होंने उससे झगड़ा किया। उसकी पिटाई की और फिर हापा स्टेशन से पहले उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस में दर्ज कराई शिकायतएक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब यह घटना हो रही थी, तब मिस्त्री का दिव्यांग दोस्त मदद के लिए जामनगर स्टेशन पर उतर गया। लेकिन उसे वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। ट्रेन चलने लगी, इसलिए वह दूसरे डिब्बे में चढ़ गया। जब ट्रेन हापा स्टेशन पर रुकी, तो वह वापस उसी डिब्बे में गया। लेकिन वहां न तो मिस्त्री था और न ही वे दोनों आरोपी। इसके बाद उसने हापा स्टेशन पर रेलवे पुलिस को इस घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई। ब्रिज के नीचे मिला शवबुधवार की सुबह मिस्त्री का शव गुलाबनगर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश जारी है।
Loving Newspoint? Download the app now