लखनऊ: लखनऊ के रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं भर गया। लेकिन समय रहते मरीजों को बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि सर्वर रूम शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। आग बुझा दी गई है।
आलमबाग स्थित रेलवे अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास ग्राउंड फ्लोर पर बने सर्वर रूम से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। धुएं से मरीजों का दम घुटने लगा। मौके पर मौजूद स्टाफ ने सीसीयू में भर्ती 12 से अधिक मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। चूंकि आग सर्वर रूम में लगी थी इसलिए बिजली के तारों और उपकरणों के जलने से तेज धुआं उठ रहा था।
फायर अलार्म बजने से लोग सतर्क हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
यह धुआं क्रिटिकल केयर यूनिट में घुस गया था। वहां भर्ती गंभीर मरीजों का दम धुएं की वजह से घुटने लगा था। मौजूद नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने वील चेयरों और स्ट्रेचर की मदद से मरीजों को दूसरे सुरक्षित वार्ड में शिफ्ट कर दिया। सभी मरीज सुरक्षित थे।
इसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इस आग पर काबू करने में कामयाबी पाई। बताया जा रहा है कि आग की वजह से सर्वर रूम पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

You may also like

बिहार: राजद ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु जायसवाल सहित 27 नेताओं को किया निष्कासित

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'मोंथा' कब और कहां टकराएगा, मौसम विभाग ने बताया

दिल्ली के एसिड अटैक की पलट गई कहानी, छात्रा के पिता का कलूबनामा- आरोपी को फंसाने के लिए रची थी साजिश

बाप रे इतनी गिरावट! टूट गया सोना चांदी-खरीदने दौड पडे लोग!

महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई, पुणे से 'आतंकवादी संबंध' के आरोप में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार