आज का मौसम 16 अगस्त 2025: दिल्ली-एनसीआर में बीते दो दिनों से हुई बारिश के बावजूद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 21 अगस्त तक गरज के साथ बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। उधर यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड में आज भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। उधर मुंबई में भी शुक्रवार देर रात से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
मुंबई में भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावितमुंबई में लगातार बारिश हो रही है। अंधेरी, कुर्ला और चेंबूर जैसे इलाकों के हालात बहुत खराब हैं। शुक्रवार देर रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक रिकॉर्ड बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। IMD के अनुसार, 16 और 17 अगस्त को मुंबई और ठाणे में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है। रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां गंभीर स्थिति हो सकती है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
जानें उत्तराखंड के मौसम का हाल मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को इन जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी में भी भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ बिजली चमकने और तेज बारिश की आशंका है। रविवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड में बारिश थोड़ी कम हुई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। लेकिन, मौसम 17 अगस्त तक ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी को देखते हुए कुछ सलाह दी है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्टउत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं बारिश से राहत है, तो कहीं उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश कम होने की संभावना है। हालांकि, जन्माष्टमी पर कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में शुक्रवार को उमस भरी गर्मी थी। लेकिन रात को बारिश होने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि 21 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना कम है। मौसम विभाग ने जन्माष्टमी को लेकर भी जानकारी दी है। 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

You may also like
Dark Chocolate Health Benefits : एक टुकड़ा डार्क चॉकलेट और मिल सकता है दर्द से छुटकारा, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
विधायक पूजा पाल की दूसरी शादी में धोखा! सपा से निकाली गई MLA का सनसनीखेज खुलासा
बारिश के मौसम में साँपों को रखना है घर सेˈ दूर? तो करें इस चीज़ का छिड़काव, कौसों दूर भागेंगे सांप
Field Marshal Asim Munir: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से बुरी तरह पिटने के बाद भी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने खुद को बताया पाकिस्तान का रक्षक!, इमरान खान से सुलह पर कही ये बात
आर्यन खान की पहली फिल्म 'द बैस्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड' का पहला लुक जारी