लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पिछले करीब 16 घंटों में चित्रकूट में पांच, बिजनौर में तीन और महोबा में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावितों जिलों में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।
वाराणसी में तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सभी घाटों का संपर्क आपस में टूट गया है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। दशाश्वमेध घाट पर स्थित पुलिस चौकी भी डूब गई है। शनिवार दोपहर को 12 बजे तक गंगा का जलस्तर 69.96 मीटर पर पहुंच गया था। गंगा आरती का स्थल बदल गया है। गंगा आरती अब छत पर हो रही है। वाराणसी में भारी बारिश हो रही है। वाराणसी में 30 हजार घरों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा का पानी अस्सी घाट तक पहुंच गया है।
प्रयागराज में घरों में घुसा बाढ़ का पानी
प्रयागराज में नदियों में लगातार पानी छोड़े जाने से गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। प्रयागराज स्थित लेटे हनुमानजी के गर्भगृह में पानी पहुंच गया है। अब बस्ती की ओर पानी जाने लगा है। प्रयागराज के बक्शी बांध, छोटा बघाड़ा, द्वससुमेरघाट और नागबसूकी में पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी पहुंचने से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। लोगों को अपने सामान की चिंता सताने लगी है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के कारण हम अपना सामान कहां रखेंगे।
चित्रकूट में मंदाकिनी उफान पर
चित्रकूट जिले में मंदाकिनी नदी उफान पर हैं। घरों में बाढ़ का पानी घुस रहा है। चित्रकूट में लगातार हो रही बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी के अलावा शहरों के नाले भी उफान पर हैं। चेकडैम से लगाकर बड़े बांध भी अपनी क्षमता से अधिक भर चुके हैं। चित्रकूट शहर में बाढ़ से बुरी स्थिति है। कृषि अनुसंधान के अनुसार, अब तक जिले भर में 221 एमएम बारिश हो चुकी है। क्षमता और सुरक्षा को देखते हुए सिंचाई विभाग प्रशासन ने बांधों के फाटक खोल दिए। इनमें बरुवा, सरीन, गुमता और ओहन बांध शामिल हैं। बाढ़ के चलते लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दो-चार होना पड़ रहा है।
मिर्जापुर जिले में गंगा उफान पर है
मिर्जापुर जुले में गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। चेतावनी बिंदु पर गंगा का जलस्तर पहुंच गया है। हालांकि, दो दिनों से जिले में बारिश रुकी हुई है, लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर में कोई कमी नहीं आई है। जिले के चुनार नगर के किला मोड़ स्थित साहित्य संत धाम तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। चुनार नगर पालिका का टम्मलगंज वार्ड का संपर्क टूट जाने से ग्रामीण नाव से बाजार जा रहे हैं। गौरैया गांव में गंगा का पानी पहुंचने से मक्के की फसल डूब गई है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 से कुछ मीटर पर है। जलस्तर इस समय 75.600 मीटर पर पहुंच गया है। लगातार बढ़ता गंगा का जलस्तर लोगों की धड़कनें बढ़ा रहा है।
Video
हमीरपुर में बाढ़ से लोग प्रभावित
हमीरपुर जिले में कई गांव बाढ़ में डूब गए हैं। हमीरपुर के चमरखन्ना संपर्क मार्ग बाढ़ में बह गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौदहा डैम से पानी छोड़ने से छोटी नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। हमीरपुर में 12 से अधिक गांवों के सपर्क मार्ग बंद हो गए हैं।
झांसी में बारिश का कहर
झांसी में पिछले 20 दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला चल रहा है। इससे सिजार बांध, सपरार बांध, लहचूरा बांध के जलस्तर बढ़ने से गेट को खोल दिया गया है। इससे लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी और नालों के उफान पर आने के चलते कई गावों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। मऊरानीपुर नगर पालिका की गलियां तालाब बन गई हैं। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।
ललितपुर में लगातार हो रही बारिश
झांसी का पड़ोसी जिला ललितपुर में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदियां उफान पर हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते माताटीला बांध के 20 गेट चार फीट खोलकर एक लाख 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। भारी बारिश के चलते बांध से पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है।
उन्नाव और रायबरेली में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा
उन्नाव में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को गंगा का जलस्तर 110.380 मीटर रिकार्ड किया गया है। हालांकि, यह अभी चेतावनी बिंदु से 112 मीटर नीचे हैं। वहीं, रायबरेली में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। आसपास के इलाकों में पुलिस-प्रशासन लगातार निरीक्षण कर रहा है।

You may also like
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी : चौथे टेस्ट से पहले अर्शदीप सिंह चोटिल
भारत-पाकिस्तान लीजेंड्स मैच पर बोलीं सपा सांसद रुचि वीरा, 'खेल और कला सीमाओं से परे'
मप्रः आवश्यक भूमि दस्तावेज नहीं होने पर 250 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द
ठाकुरद्वारा में देर रात मंडराया रहस्यमयी ड्रोन, लोगों में मची अफरा-तफरी!
भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर गंभीरता से विचार करना चाहिए : योगेश कदम