Next Story
Newszop

धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को खरीदें माता लक्ष्मी की ये 5 प्रिय चीजें

Send Push
शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। आप अगर देवी लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। साथ ही देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष कार्य भी जरूर करने चाहिए। जैसे, शकुन शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन कुछ चीजें खरीदकर घर लाना शुभ माना जाता है। इससे शुक्र मजबूत होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि शुक्रवार के दिन आपको क्या खरीदना चाहिए।
शुक्रवार को खरीदें दक्षिणावर्ती शंख image

पौराणिक कहानियों के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख समुद्रमंथन से निकला था। दक्षिणावर्ती को घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दक्षिणावर्ती शंख का अर्थ है दाएं हाथ से पकड़ा जाने वाला शंख। इन तीनों में सबसे दुर्लभ दक्षिणावर्ती शंख माना जाता है। दक्षिणावर्ती शंख को सबसे दुर्लभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख खरीदने से धन लाभ होता है।


शुक्रवार के दिन जरूर खरीदें श्री यंत्र image

श्री यंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है इसलिए, इसे घर में रखना शुभ होता है। श्री यंत्र को शुक्रवार के दिन खरीदकर इसकी विधि-विधान के साथ पूजा करें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। ईशान कोण में श्री यंत्र को स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।


शुक्रवार के दिन खरीदें कौड़ी image

कौड़ी की उत्पत्ति भी समुद्र से ही हुई है इसलिए देवी लक्ष्मी को कौड़ी भी बहुत प्रिय है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन कौड़ी जरूर खरीदनी चाहिए। इसे खरीदकर माता लक्ष्मी को अर्पित करते हुए अपने पर्स में रख लें। इसे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।


शुक्रवार के दिन खरीदें कमल का फूल image

शुक्रवार के दिन कमल का फूल खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। कमल के फूल को खरीदकर माता लक्ष्मी को अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है। इसे धन लाभ से जोड़कर भी देखा जाता है।


शुक्रवार के दिन खरीदें चांदी image

शुक्रवार के दिन चांदी खरीदने से भी माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आप अगर शुक्रवार को चांदी खरीद रहे हैं, तो इसे तिलक लगाकर अपने पास रखें। आप पर्स में रखने के लिए चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। शुक्रवार के दिन चांदी दान नहीं करनी चाहिए।

Loving Newspoint? Download the app now