Next Story
Newszop

फेशियल के 800 रुपए अखरेंगे! अगर रगड़ लिया डब्बे में पड़ा आटा, 15 मिनट में चमकेगा चेहरा, बस तरीका जान लो

Send Push
अपने चेहरे को बेदाग और निखरा बनाने की हर मुमकिन कोशिश हर कोई करता है। अब कोई माने या नहीं माने, मगर ये बात सच है कि भारत में निखरी या साफ त्वचा को ही खूबसूरत माना जाता है। यही कारण है कि हर कोई अपने चेहरे को निखारने के लिए ना जाने कितने महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स तक का सहारा लेने के लिए तैयार हो जाता है। अब ट्रीटमेंट्स की बात करें, तो ये हजारों रूपए के बजट से बाहर वाले महंगे पड़ेंगे। ऐसे में हम और आप मिडल क्लास लोग फेशियल जैसी चीजें करवाकर संतुष्ट हो जाते हैं। अब देखिए फेशियल की स्टार्टिंग भी कम से कम 800 रूपए से होती है।
फेशियल के साथ समस्या ये होती है कि ये लंबे समय तक नहीं चलता है। इसका असर बस कुछ ही दिनों के लिए नजर आता है। इसके बाद हमें लगता है कि ये क्या पैसे बर्बाद वाली बात थी। इसके बावजूद कहीं बाहर जाने या किसी फंक्शन से पहले फेशियल करवाने से नहीं चूखते हैं। मगर सोचकर देखिए की आप कामों में बहुत ज्यादा बिजी हो गए और पार्लर जाने का वक्त नहीं मिला, तो आप क्या करेंगे? क्या मतलब, समय नहीं मिल पाया इसलिए चमकना कैंसिल कर दिया?
घर पर ही ट्राई करें ये नुस्खा image

जी हां, अगर आप पार्लर जाकर फेशियल नहीं करवा पाए हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको एक ऐसे बेहतरीन नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो आपको कुछ ही मिनटों में फेशियल वाला ग्लो घर पर ही दे देगा। इसके लिए आपको रॉकेट साइंस भी नहीं लगाना पड़ेगा।

आप बहुत ही आसान चीजों को मिलाकर, ये फेस पैक बना सकते हैं। बता दें कि यहां हम जिस नुस्खे की बात कर रहे हैं, उसकी जानकारी जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है।


नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री image
  • गेहूं का आटा
  • चीनी का पाउडर
  • बेसन
  • दही

(नोट: सामग्री की मात्रा को अपने हिसाब से तय करें)



नुस्खा बनाने की विधि image

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको गेहूं के आटे में कुटी हुई चीनी मिलानी है। बता दें कि इस चीनी में ग्लाइकोलिक एसिड होता है, जो त्वचा में जम रहे डेड सेल्स को निकालने का काम करती है। अब आपको इस मिक्सचर में बेसन और दही को मिलाना है।

इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आप चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद आप चेहरे को हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। आइए अब सामग्री से होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं।


गेहूं के आटे के फायदे image

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, गेहूं का आटा विटामिन बी और मिनरल्स का अच्छा सोर्स होता है। इससे त्वचा को गहराई से पोषण दिया जाता है। इसे चेहरे पर लगाते हैं, तो चेहरे में जान आ जाता है। इससे त्वचा हेल्दी और ब्राइट नजर आने लगती है। इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है।



चीनी के पाउडर के फायदे image

चीनी के पाउडर को आप चीनी की ही तरह नेचुरल एक्सफोलिएटर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसा हमने आपको बताया कि इससे चेहरे पर जमी डेड सेल्स की परत और ब्लैकहेड्स को हटाया जा सकता है। इससे स्किन सॉफ्ट और क्लियर दिखाई देती है।


गेहूं के आटे का कैसे करें इस्तेमाल?​


बेसन के फायदे image

बेसन स्किन केयर का अहम हिस्सा है। इससे कई अलग रेमेडीज में इस्तेमाल किया जाता है। इससे स्किन को निखारने में मदद मिलती है। साथ ही, चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी हटाने में भी मदद मिलती है। इससे टैनिंग हटाने में भी मदद मिलती है।




दही के फायदे image

दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को जेंटली साफ करने का काम करता है। इससे स्किन की नमी बनी रहती है। साथ ही, चेहरे को सॉफ्ट और स्मूथ बनाया जा सकता है। साथ ही, डार्क स्पॉट्स जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now