भोपालः भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मध्यप्रदेश में शुक्रवार की रात एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती से नगरीय प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया। उनकी जगह पर वर्ष 2007 बैच के आईएएस संकेत भोंडवे को नगरीय प्रशासन विभाग का आयुक्त बनाया गया है।2007 के आईएएस भोंडवे दिल्ली में पदस्थ थे। वह केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी के प्राइवेट सेक्रेटरी रह चुके हैं। और हाल ही में उनकी मध्यप्रदेश वापसी हुई है। वहीं, एक अन्य बदलाव में धनंजय सिंह भदौरिया को जबलपुर संभाग आयुक्त बनाया गया है। यह पद पिछले दिनों अभय वर्मा के रिटायरमेंट के बाद से 9 दिन से रिक्त था। आईएएस भोंडवे बने नगरीय विकास आयुक्ततबादला सूची के अनुसार दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे संकेत भोंडवे का नगरीय विकास और आवास विभाग का आयुक्त बनाया है। वर्तमान में यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती एम के पास थी। इसके साथ ही 9 दिन पहले 30 अप्रैल को जबलपुर कमिश्नर के पद से अभय कुमार वर्मा रिटायर हो गए थे। उनकी जगह वर्ष 2007 बैच के आईएएस धनंजय सिंह भदौरिया को पदस्थ किया है।भदौरिया अभी आयुक्त अनुसूचित जाति विकास तथा प्रबंध संचालक राज्य अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम के पद पर पदस्थ हैं। भदौरिया के विभागों की जिम्मेदारी मीनाक्षी सिंह उपसचिव अनुसूचित जाति कल्याण विभाग को सौंपी गई है। सिबी चक्रवर्ती को क्या मिलापदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत संकेत एस भोंडवे को आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में पदस्थ किया गया है। इसके बाद सिबी चक्रवर्ती एम सचिव मुख्यमंत्री केवल आयुक्त नगरीय प्रशासन व विकास के पद से मुक्त होंगे। जबकि उनके पास भवन विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। देर रात आईएएस के तबादले की लिस्ट आई है।
You may also like
EPFO अपने पीएफ बैलेंस को एक मिनट में कैसे चेक करें? एक मिस्ड कॉल या मैसेज से कैसे होगा सब जानिए यहां
क्रिकेट जगत में शोक: कैंसर से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बॉब काउपर का निधन
एफपीआई का भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा बढ़ा, मई में निवेश किए 14,000 करोड़ रुपए
दिल्ली पुलिस ने चार बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया, नहीं मिले वैध दस्तावेज, भेजे गए डिटेंशन सेंटर
Weekly Horoscope For May 12- 18: इस सप्ताह आप दिखाएंगे नेतृत्व का दम! जानें अपना राशिफल, भाग्यशाली दिन व रंग