नई दिल्ली: दिल्ली में तेज सतही हवाओं ने शनिवार को तापमान को कम किया, जिसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि, यह राहत आज नहीं रहेगी। रविवार को एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ेगा। 7 और 8 अप्रैल को लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 10 और 11 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसकी वजह से तापमान में थोड़ी कमी आएगी।दरअसल, शनिवार को तेज हवाएं चलीं। हवाओं में हल्की ठंडक थी। हालांकि, इसके बावजूद तेज धूप खिली थी। आज आसमान साफ रहने के आसार हैं। हवाएं कमजोर रहेंगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 7 और 8 अप्रैल को लू चलेगी। गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहींदोनों दिन तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के करीब रह सकता है। हवाएं कमजोर रहेंगी, तेज धूप खिलेगी। 9 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। हवाएं थोड़ी तेज होंगी। इसकी वजह से तापमान में एक डिग्री की कमी आ सकती है। दिल्ली में आज मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। दिन के समय 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन ये गर्मी से राहत देने में नाकाम रहेंगी। मौसम विभाग ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पर भी नजर रखने की सलाह दी है। राजस्थान: 42 डिग्री पहुंच सकता है तापमान दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम ने अब करवट ले ली है। अभी अप्रैल महीना शुरू ही हुआ है कि ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। दिल्ली अलावा बात करें तो राजस्थान के कई इलाकों में जैसे बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश की बात की जाए तो राज्य के पश्चिमी हिस्से जैसे मथुरा में तापमान 38-39 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे लखनऊ, प्रयागराज में तापमान 35-37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
You may also like
क्या आप जानते हैं कि अगर आप सेक्स करना बंद कर दें तो क्या होगा? कुछ बातें जो आपको अवश्य जाननी चाहिए..!! ⁃⁃
06 अप्रैल, Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL जगत से
शरीर पर अचानक गांठ उभर आए तो घबराए नहीं, इन घरेलू उपायों से छुटकारा पाएं ⁃⁃
पनीर असली है या मिलावटी, मिनटों में ऐसे करें इसकी जांच, जरूर पढ़िये ⁃⁃
Waqf Amendment Bill 2025: राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बना कानून, विपक्ष ने जताया विरोध, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला