नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक गाड़ी ड्राइवर ने कई बच्चों को कुचल दिया। बताया जा रहा कि तेज रफ्तार गाड़ी ने चार से पांच बच्चों को टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी की चपेट में एक महिला आई। यही नहीं ड्राइवर इसके बाद भी गाड़ी को कंट्रोल करने में सफल नहीं हो सका। फिर गाड़ी ने एक रेहड़ी वाले को भी टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली में गाड़ी वाले ने मचाया कोहरामपूरा मामला ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके का है। बताया जा रहा कि हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी चला रहे शख्स ने इस पर से अपना कंट्रोल खो दिया। बहुत कोशिश के बावजूद भी गाड़ी रोकने में सफल नहीं हो सका। तेज रफ्तार गाड़ी ने कई बच्चों को चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी ने 4 से 5 बच्चों को अपनी चपेट ले लिया। इसके बाद एक महिला और रेहड़ी वाले शख्स को भी गाड़ी ने टक्कर मार दी। बच्चे, महिला, रेहड़ी वाले को मारी टक्करइस भीषण हादसे में एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स सभी की निगरानी कर रहे। सभी की हालत स्थिर है। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी है। गाड़ी ड्राइवर को क्या पकड़ा गया है इसे लेकर जानकारी स्पष्ट नहीं है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिया जाएगा।
You may also like
प्रेम और विवाह के बारे में ये बातें जानना है बेहद जरूरी, क्लिक करके जाने
बीमा राशि के लिए दोस्त की हत्या: एक चौंकाने वाली सच्चाई
राजस्थान में बैंक धोखाधड़ी का मामला: 19 लाख रुपये गायब
इंदौर में 75 वर्षीय महिला की हत्या का मामला: पोते और उसके दोस्त की गिरफ्तारी
मुंबई में पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना, आरोपी गिरफ्तार