Next Story
Newszop

गांव के लड़के से दिल लगा बैठी अमेरिका की लड़की, 8 महीने की चैटिंग के बाद कर दिया 'वायरल' होने वाला काम

Send Push
सोशल मीडिया पर अक्सर हम ऐसी खबरें देखते हैं, जिनमें लोग अलग-अलग देशों से होते हुए भी एक-दूसरे के प्यार में खो जाते हैं और उस प्यार को पाने के लिए वो सारी सीमाएं पार करने को तैयार हो जाते हैं।

हाल ही में एक ऐसी दिल को छूने वाली कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपका दिल भी पिघल उठेगा। ये कहानी है एक अमेरिकी महिला और एक भारतीय पुरुष की, जिनकी प्रेम कहानी ने इंटरनेट पर सबका दिल चुरा लिया है।
विदेशी महिला की दिल छूने वाली लव स्टोरी image

एक विदेशी महिला ने अपनी लव स्टोरी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बताती है कि कैसे दो अलग दुनिया से होने के बावजूद वो एक शख्स से ऑनलाइन मिली और महीनों तक ऑनलाइन डेटिंग करने के बाद उससे असल में मिलने के लिए भारत गई।

वीडियो में जैकलीन फोरेरो जो पेशे से एक फोटोग्राफर हैं, अपनी लव स्टोरी शेयर करती हैं। वो बताती हैं कि कैसे वो आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव में रहने वाले चंदन से मिलीं और इंस्टाग्राम के माध्यम से उनकी बातचीत शुरू हुई।


8 महीने की वीडियो कॉल डेटिंग​वीडियो में कुछ छोटे क्लिप्स का मोंटाज दिखाया गया है, जिनमें दोनों वीडियो कॉल पर बातें करते नजर आ रहे हैं। 8 महीने तक वीडियो कॉल पर बात करने के बाद, जैकलीन ने भारत जाने का फैसला किया और चंदन से मिलने के लिए भारत का सफर तय किया।
​ये प्रेम कहानी अब एक नए मोड़ पर है, क्योंकि 14 महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों कपल्स एक साथ US में बसने के लिए विचार कर रहे हैं।
लोगों ने कपल्स को दी बधाई image

जैकलीन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @jaclyn.forero पर शेयर किया है। वायरल रील को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

लोगों ने इस कपल की प्रेम कहानी पर पॉजिटिव रिएक्शन दिए हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये दोनों साथ में बहुत सुंदर लग रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह हमारी खुद की प्रेम कहानी की तरह है।'

Loving Newspoint? Download the app now