नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानियों के लिए सभी तरह के वीजा रद्द कर दिए हैं। वीजा लेकर भारत आए सभी पाकिस्तानियों से 27 अप्रैल तक देश छोड़ने के लिए कहा गया है। केवल मेडिकल वीजा वालों को दो दिन की छूट दी गई है। उनके वीजा 29 अप्रैल को रद्द होंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भीड़ भागती हुई नजर आ रही है।वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये सभी पाकिस्तानी हैं, जो पीएम मोदी के आदेश के बाद वापस अपने देश भाग रहे हैं। सजग टीम की पड़ताल में यह दावा झूठा पाया गया। सोशल मीडिया पर क्या लिखा गया?वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए शिवन्या शर्मा नाम के हैंडल से लिखा गया है, 'मोदी जी के आदेश के बाद भारत से भागते पाकिस्तानी। जो शराफत से ना जाए, उन्हें कूटो। हमारे लोगों को मारकर जिंदा नहीं जाने चाहिए। मोदी जी की शराफत है कि मारने का आदेश नहीं दिया, केवल 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया है।' देखिए वीडियो-इसी तरह के दावे के साथ यह वीडियो भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद कश्यप गाजियाबाद यूपी और रेनू यादव नाम के एक्स हैंडल से भी शेयर किया गया है। देखिए इनकी पोस्ट- सच क्या है?वायरल वीडियो की सच्चाई परखने से पहले हमने उस दावे की पड़ताल की, जो इस वीडियो के साथ किया गया है। इंटरनेट पर संबंधित कीवर्ड के साथ सर्च करने पर हमें कुछ खबरें मिलीं। इन खबरों में बताया गया है कि 23 अप्रैल 2025 को सरकार ने SPES वीजा पर पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का नोटिस जारी किया है।अब इस वीडियो के कीफ्रेम को हमने गूगल लेंस की मदद से तलाशा, जहां सर्च में हमें कुछ लिंक मिले। इन सभी लिंक की पड़ताल से पता चला कि वायरल हो रहा यह वीडियो इंटरनेट पर पहलगाम आतंकी हमले से पहले ही मौजूद है। इसे पहलगाम हमले से जोड़कर झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।सर्च में हमें Rihlat Asra ILa Al-Jannah नाम के यूट्यूब चैनल पर यही वीडियो मिला, जो 13 अप्रैल 2025 को अपलोड किया गया है। वीडियो का टाइटल है- 'सब कुछ मिलेगा अल्लाह के दरबार में, बस देर है हमारी सच्ची याद और दुआओं की।' हालांकि, वीडियो के बारे में कोई जानकारी यहां नहीं दी गई है। देखिए वीडियो- पाकिस्तानी मुस्लिमों को भारत छोड़ने का आदेश 23 अप्रैल को जारी हुआ था, जबकि यह वीडियो 13 अप्रैल को अपलोड हुआ है। इसके अलावा Avijit Malakar नाम के फेसबुक पेज पर यह वीडियो 18 फरवरी को अपलोड हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया का दावा झूठा है। देखिए फेसबुक पोस्ट-
निष्कर्षसोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तानी मुसलमान भारत छोड़कर भाग रहे हैं। सजग की पड़ताल में यह वीडियो पुराना पाया गया। सोशल मीडिया पर इसे झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।
You may also like
पारिजात के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ: जानें इसके 15 फायदे
कैल्शियम की कमी इस उपाय से दूर करे ऐसे, तुरंत मिलेगा फायदा ⤙
सुबह-सुबह 'संबंध' बनाने से ये 7 बीमारी होती है दूर! ⤙
बुर्का पहनकर बेटी ने मां के घर डाला डाका, पुलिस ने जब किया खुलासा तो कारण जान सब हैरान ⤙
भारत में 27 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, बड़ी कंपनियों पर कार्रवाई