Who is Sanae Takaichi : जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ( LDP) की नेता साने ताकाइची ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। उन्हें जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री चुना गया है। जापान के 465 सीटों वाले निचले सदन में ताकाइची को 237 वोट मिले और उनके प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। 64 वर्षीय नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को उच्च सदन से भी मंजूरी मिलने की उम्मीद है और सम्राट से मुलाकात के बाद साने ताकाइची देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।
Video
साने ताकाइची शिगेरू इशिबा की जगह लेंगी, जिन्होंने चुनावी हार के बाद पिछले महीने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की अनुयायी और ब्रिटेन की मार्गरेट थैचर की प्रशंसक ताकाइची का जापान की राजनीति में उदय काफी ज्यादा मायने रखता है। जापानी राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व काफी कम रहा है और उनका टॉप पद तक पहुंचना महिलाओं के लिए नए रास्ते खोल देगा।
जापान में लोग साने ताकाइची को 'आयरन लेडी' के तौर पर भी जानते हैं। उन्हें ये छवि इसलिए मिली हुई है, क्योंकि वह अपनी हार्डलाइन राजनीति और मुखर राष्ट्रवादी नीतियों के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि जापान की नई PM साने ताकाइची कितनी पढ़ी-लिखी हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं साने ताकाइची?
साने ताकाइची का जन्म 3 मार्च, 1961 को जापान के नारा शहर में हुआ। ये एक प्राचीन शहर है, जिसे जापान में बौद्ध धर्म के उदय के लिए पहचाना जाता है। ताकाइची के पिता ऑटोमोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग कंपनी में सेल्समैन थे, जबकि उनका मां नारा पुलिस फोर्स में थीं। ताकाइची ने उनेबी सीनियर हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की। इसके बाद उनके परिवार ने उन्हें हायर एजुकेशन के लिए कोबे यूनिवर्सिटी में पढ़ने भेज दिया। कोबे यूनिवर्सिटी एक पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी है, जिसकी स्थापना 1949 में हुई थी।
ये यूनिवर्सिटी जापान के उन पहले संस्थानों में से एक है, जहां पर बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के लिए फैकल्टी थी। कोबे यूनिवर्सिटी से साने ताकाइची ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन किया। कोबे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के बाद, उन्होंने मात्सुशिता इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नमेंट एंड मैनेजमेंट से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इस संस्थान की स्थापना पैनासोनिक के संस्थापक कोनोसुके मात्सुशिता ने 1979 में की थी। राजनीति में आने से पहले वह लेखक और एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

You may also like
जन समस्याओं के प्रति बनें संवेदनशील, कराएं त्वरित समाधान: मुख्यमंत्री योगी
माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला को मिली सबसे बड़ी सैलरी हाइक, अब कहां पहुंच गया उनका वेतन?
नीरज चोपड़ा को मिली मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित
क्या है नितिन मुकेश की नातिन नूरवी का घरौंदा पूजन? जानें इस खास परंपरा के बारे में!
भारत के भरोसेमंद दोस्त पर डोरे डाल रहा पाकिस्तान, JF-17 में रूसी इंजन RD-93MA! चीन भी निर्भर